फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गर्मी का बढ़ रहा असर, बारिश का इंतजार

गर्मी का बढ़ रहा असर, बारिश का इंतजार

Sat, 01 Jun 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
गर्मी का बढ़ रहा असर, बारिश का इंतजार
गर्मी का बढ़ रहा असर, बारिश का इंतजार
विज्ञापन

- वेस्ट यूपी के 9 जनपदों में सामान्य से कम हुई बारिश
- इस बार वेस्ट यूपी में सामान्य से कम रहेगा मानसून
- 2 और 3 जून को तेज चलेगी हवा, तापमान में आएगी गिरावट
मोहित कुमार
मोदीपुरम। मानसून के सीजन से पहले यदि प्री मानसून बारिश अच्छी हो जाए तो गर्मी का असर थोड़ा कम रहता है। इस समय धरती जल रही है और आमजन परेशान हैं। राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। मेरठ में शुरुआत में ही सामान्य से 60 प्रतिशत बारिश कम हुई है। ऐसे स्थिति पूरे वेस्ट यूपी की है, जहां सामान्य से 40 प्रतिशत बारिश कम हुई है। इस बार वेस्ट यूपी में मानसून भी सामान्य से कम रहने के कारण परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है।
वेस्ट यूपी में होने वाली प्री मानसून की बारिश से किसानों अपने खेतों में बिना पानी दिए चारे की बुवाई कर देते थे, लेकिन पिछले कई साल से ऐसा नहीं हो रहा है। प्री मानसून की बारिश के अलावा सर्दियों में होने वाली बारिश भी होती नहीं दिख रही है। यही कारण है कि सर्दियों में सर्दी का असर भी कम दिखता है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो सर्दी में और विंटर बारिश बहुत जरूरी है। मेरठ में अभी तक 1 मार्च से लेकर 31 मई तक 15.9 मिमी बारिश हुई है। जो सामान्य से करीब 60 प्रतिशत कम है, जबकि वेस्ट यूपी में 40 प्रतिशत बारिश कम हुई है। इसके अलावा मेरठ समेत नौ जनपदों में भी बारिश इस बार सामान्य से कम है। गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। गर्मी अभी राहत देने के मूड में नहीं है। 24 घंटे पहले तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया था। शुक्रवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 38 और न्यूनतम 28 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम के उतार चढ़ाव के साथ अभी बारिश की संभावना कम है और 2 व 3 जून को तेज हवा चलने से तापमान थोड़ा गिर सकता है।
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में बारिश का हाल
जिले वास्तविक सामान्य प्रतिशत में
मेरठ 15.9 39.8 -60
मुरादाबाद 24.4 33.5 -27
मुजफ्फरनगर 14.6 34.6 -58
सहारनपुर 12 48.2 -75
गाजियाबाद 17.6 36.6 -52
नोएडा 10 23.4 -37
बुलंदशहर 26.7 31.0 -14
बिजनौर 21 51.4 -59
बागपत 20.9 33.7 -38
नोट : बारिश के आंकड़े 1 मार्च से 31 मई तक दिए गए हैं।
-------------
वर्जन-----फोटो
सामान्य से कम है बारिश
पूर्वानुमान के अनुसार इस वर्ष देश में सामान्य बारिश 96 प्रतिशत तथा उत्तर पश्चिमी क्षेत्र जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश आता है, यहां बारिश सामान्य से थोड़ी कम 94 प्रतिशत बारिश का अनुमान है। मध्य व दक्षिण भारत में सामान्य बारिश 97 से 100 प्रतिशत तथा उत्तर पूर्व में भी सामन्य से कम 91 प्रतिशत बारिश का अनुमान है। इस कारण से मानसूनी सीजन में भी बारिश को लेकर दिक्कत रहेगी। -डॉ. यूपी शाही, मौसम विशेषज्ञ कृषि विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई तक पहुंचेगा मानसून
शुक्रवार को दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री और रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। दो दिन अभी ऐसे ही गर्मी बनी रहेगी। फिलहाल हीटवेव से कोई राहत के आसार नहीं है। इस बार केरल में भी मानसून कुछ दिन लेट होने का अनुमान है। जिस कारण मेरठ में मानसून जुलाई तक ही पहुंच सकेगा। बारिश न होने के कारण गर्मी बढ़ रही है।
-डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक आईआईएफएसआर मोदीपुरम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed