{"_id":"5cf03e28bdec22073073efd4","slug":"15592484705-meerut-news52","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायों की बदहाली का आरोप लगाकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायों की बदहाली का आरोप लगाकर किया हंगामा
विज्ञापन

खरखौदा। हिंदू संगठनों ने बृहस्पतिवार को खरखौदा नगर पंचायत द्वारा संचालित गोशाला की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाया। कार्यकर्ताओं ने गायों को चारा, पानी व उपचार की उपयुक्त व्यवस्था नहीं करना बताते हुए उनकी मौत होने का आरोप लगाया है। उधर, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी ने मामले को राजनीतिक बताया है।
कस्बा निवासी लोगों की मांग पर बृहस्पतिवार को गोरक्षा समिति जिलाध्यक्ष बिजेश्वर त्यागी, उपाध्यक्ष नवीन यादव, जिला महामंत्री, रामअवतार त्यागी, मीडिया प्रभारी सुशील शर्मा समेत कई लोग गोशाला पहुंचे। मौके पर मिली 133 गायों को समय से चारा, पानी व उपचार की सही व्यवस्था सही नहीं बताते हुए जमकर हंगामा किया। हिंदू संगठनों समेत मौके पर पहुंचे कस्बा निवासी कई लोगों ने भी नगर पंचायत द्वारा की गई व्यवस्था पर सवाल उठाए। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि गायों को पेट भर चारा व पानी नहीं मिल रहा है। वहीं, गोशाला के लिए तैनात किये गये पशु चिकित्सक खरखौदा राजकीय पशु चिकित्सा प्रभारी न तो पशु अस्पताल में आ रहे हैं और न ही गायों का समय से इलाज कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने इलाज के अभाव में गायों की मौत होना बताया है। उन्होंने डीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी है।
गोशाला में सभी व्यवस्था सही है। ये मामला केवल राजनीतिक है। कुछ लोग शिकायत कर नगर पंचायत की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं। -शशिप्रभा चौधरी, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत खरखौदा
विज्ञापन
समय-समय पर गायों का इलाज कराया जाता है। जब टीकाकरण चलता है तो अस्पताल न जाकर क्षेत्र में जाना पड़ता है। डॉ. वीरेंद्र कुमार, पशु चिकित्सक राजकीय पशु अस्पताल खरखौदा