{"_id":"5cf03e24bdec220777254d06","slug":"15592484674-meerut-news139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हाईटेंशन लाइन खींची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हाईटेंशन लाइन खींची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हाईटेंशन लाइन खींची
खरखौदा। गांव घोसीपुर में विवादित जगह पर बृहस्पतिवार को विद्युत निगम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हाईटेंशन लाइन का निर्माण कर दिया। जमीन स्वामी ने कोर्ट का स्टे बताते हुए जबरन लाइन का निर्माण करने का आरोप लगाया है। वहीं, विद्युत निगम की टीम ने उक्त स्थान पर लाइन क्रॉस करना बताया है।
करीब 12 वर्ष पहले लोहिया नगर विस्तार योजना के तहत एमडीए ने गांव घोसीपुर की जमीन का अधिग्रहण किया था। जिसमें घोसीपुर में ही खसरा संख्या 190 में खत्ते दर्ज थे। उस पर अधिग्रहण करने का प्रयास किया तो गांव घोसीपुर निवासी जकी पुत्र हबीब ने उसे अपने पूर्वजों की बताई। इसमें लेखपाल द्वारा खत्ता दर्ज करने का आरोप लगाया था। इस मामले में जकी पक्ष ने पहले तहसीलदार के यहां वाद दायर किया था। जिसमें जकी के पक्ष में फैसला आया था। इस पर वर्ष 2009 में एमडीए सिविल कोर्ट चला गया। जिसमें सुनवाई के दौरान जमीन पर स्टे हो गया। लोहियानगर योजना में हापुड़ रोड से गढ़ रोड को मिलाने के लिए फोरलेन रोड में उक्त जमीन आ रही है। जिस कारण पिछले दस वर्षों से रोड नहीं बन सकी है। उधर, परतापुर जागृति विहार योजना के तहत 220 केवी लाइन का निर्माण हो रहा है। लाइन घोसीपुर में बन रहे बिजलीघर पर जा रही है। लाइन हापुड़ रोड से गढ़ रोड को जाने वाली उसी रोड के डिवाइडर से निकाली है। वहीं, अधिशासी अभिंयता ट्रांसमिशन राहुल नंदा के अनुसार यदि लाइन चालू हो जाती है तो इससे लोहियानगर, गंगानगर व मेडिकल बिजलीघर क्षेत्र ओवरलोड मुक्त हो जाएंगे। लाइन का निर्माण लगभग हो चुका है। पोल संख्या सात व आठ के बीच आने वाली उक्त जमीन पर जकी पक्ष के विरोध के चलते लाइन नहीं खिंच पा रही है। अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन राहुल नंदा, एसडीओ रविकांत वर्मा समेत कई अधिकारी पुलिस एवं पीएसी केेेे साथ बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे। यहां जकी पक्ष ने लाइन खींचने का विरोध किया। विद्युत निगम ने केेवल जमीन पर ही कोर्ट का स्टे बताया। वहीं, हवा में तार खींचना बताया। जिसमें पुलिस की मौजूदगी में बाद में लाइन निर्माण हो गया।
मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जिसमें कोर्ट ने उसका पक्ष सुनने के बाद स्टे दिया था। विद्युत निगम ने कोर्ट के आदेश का उल्लंधन करते हुए पुलिस द्वारा दबाव बनाकर जबरन लाइन का निर्माण करा दिया। इस मामले में शनिवार को कोर्ट की शरण ली जाएगी। -जकी मोहम्मद, भूस्वामी
विज्ञापन
लाइन का निर्माण जनहित के लिए किया जा रहा है। जिस जमीन पर स्टे है उस पर कोई पोल भी नहीं खड़ा किया है। केवल ऊपर से लाइन का तार खींचा गया है। राहुल नंदा, अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन
अधिकारियों के आदेश पर केवल शांति व्यवस्था के लिए पुलिस मौजूद रही। मामला एमडीए, विद्युत निगम एवं जकी के बीच का है।-बीएस चौहान, एसएसआई खरखौदा