{"_id":"5cf03e21bdec22076c4ee26e","slug":"155924846419-meerut-news146","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर ग्रुप प्रतियोगिता के लिए मेरठ ग्रुप की टीम चुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर ग्रुप प्रतियोगिता के लिए मेरठ ग्रुप की टीम चुनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटर ग्रुप प्रतियोगिता के लिए मेरठ ग्रुप की टीम चुनी
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज मवाना के प्रांगण स्थित फायरिंग रेंज पर 73 बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को इंटर बटालियन शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें फतेहगढ़ में आयोजित होने वाले इंटर ग्रुप प्रतियोगिता के लिए मेरठ ग्रुप की टीम का चयन किया गया।
इस दौरान मेरठ ग्रुप की कुल 11 बटालियन (करीब 125 स्कूलों) से चुनकर आए एनसीसी कैडेटों के मध्य हुई प्रतियोगिता के उपरांत ग्रुप की टीम के रूप में 12 कैडेट्स का चयन किया गया। जिसमें ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कृषक इंटर कॉलेज के 7 कैडेट्स तुषार, अनुज, अंकित, सचिन, शिवकुमार सैनी, शिवानी, साक्षी ने टीम में अपनी जगह बनाई। कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने सभी कैडेट्स को मेडल पहनाकर व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित करते हुए कॉलेज परिवार की ओर से शुभकामानाएं दीं।
प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने कहा कि सन् 1960 से विद्यालय में संचालित एनसीसी गतिविधियों में हमारे विद्यालय के कैडेट्स सदैव राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उच्च कोटि का प्रदर्शन करते रहे हैं। जिसके अंतर्गत विभिन्न कैडेट्स समय-समय पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस शिविर, थल सैनिक कैंप, पैराजम्पिंग कैंप में अपना प्रदर्शन कर संस्था के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं। इस अवसर पर प्रधान लिपिक सचिन मलिक, शिक्षक नरेश पाल, विनोद लांबा, संजीव उपाध्याय, विपिन कुमार, राजेश मसूरी, चतरपाल, नाहर, जितेंद्र कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।