{"_id":"5ceafe9bbdec2207203adabb","slug":"155890452419-meerut-news139","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘व्हेयर इज माई ट्रेन’ एप से पता करें ट्रेन की रफ्तार, अन्य यात्री सुविधाएं भी मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘व्हेयर इज माई ट्रेन’ एप से पता करें ट्रेन की रफ्तार, अन्य यात्री सुविधाएं भी मौजूद
Mon, 27 May 2019 02:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दैनिक यात्रियों को सफर में राहत देते हुए रेलवे ने सौगात दी है। सहारनपुर से वाया मेरठ, दिल्ली की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेनें 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ रही हैं। इससे यात्रियों का सफर आसान हो रहा है।
रेलवे ने ट्रेन की गति चेक करने के लिए यात्रियों के लिए मोबाइल एप भी दिया है। जिस पर आप आसानी से चलती ट्रेन की गति ट्रैक कर सकते हैं। मेरठ से दिल्ली रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं। पिछले कुछ सालों से यात्री ट्रेन की गति पर सवाल उठाते थे, लेकिन प्ले स्टोर पर उपलब्ध इस एप से यात्रियों की यह शिकायत दूर हो जाएगी।
हालांकि, लगभग एक साल पहले दिल्ली-मेरठ रेल सेक्शन पर पैसेंजर ट्रेनों की गति 100 किमी प्रतिघंटा और एक्सप्रेस ट्रेनों की गति 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने की मुहर रेलवे ने लगा ली थी। लेकिन कुछ समय बाद ट्रेनों की गति घटने लगी थी। जिसका खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ रहा था। इसके बाद ही ऐसे एप लांच किए गए जिससे यात्री खुद भी ट्रेन में बैठे-बैठे रफ्तार जांच सकें।

डाउनलोड कीजिए ‘व्हेयर इज माई ट्रेन’
इस एप को काफी संख्या में दैनिक यात्रियों ने डाउनलोड किया हुआ है। प्ले स्टोर से ‘व्हेयर इज माई ट्रेन’ एप डाउनलोड करने के बाद ट्रेन में बैठते ही स्पीड आनी शुरू हो जाएगी। वहीं, इसमें यह भी बताया जाएगा कि आप ट्रेन के अंदर हैं। इसके अलावा ट्रेन के रूट के अनुसार स्टेशन की लाइव ट्रैकिंग भी दिखाई जाएगी। जिससे यात्री ट्रेन किस स्थान पर कितनी स्पीड के साथ चल रही है यह भी जान सके।
यात्रियों के लिए बेस्ट एप
सफर कर रहे यात्रियों के लिहाज से यह एप बेस्ट साबित हो रहा है। स्टेशन का नाम डालते ही उस स्टेशन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का नाम ट्रेन के चलने के समय और वह कितनी देरी से चल रही है एप पर डिस्पले हो रहा है। जिससे आप आसानी से अपनी यात्रा का मैनेजमेंट कर सकते हैं।