फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एक बाइक पर सवार पांच किशोर टेंपो से टकराए, एक की मौत

एक बाइक पर सवार पांच किशोर टेंपो से टकराए, एक की मौत

Tue, 21 May 2019 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
एक बाइक पर सवार पांच किशोर टेंपो से टकराए, एक की मौत
एक बाइक पर सवार पांच किशोर टेंपो से टकराए, एक की मौत
विज्ञापन

सरूरपुर। बिनौली मार्ग पर जैनपुर गांव के समीप सोमवार को रजवाहे में नहाने जा रहे एक बाइक पर सवार पांच किशोरों की बाइक सामने से आए टेंपो से टकरा गई। हादसे में एक किशोर की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चार गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, हादसे के बाद चालक टेंपो लेकर फरार हो गया। लोगों द्वारा घायलों को मेरठ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर लिखे जाने तक परिजनों द्वारा घटना की तहरीर नहीं दी गई है।

जानकारी के अनुसार कस्बा हर्रा निवासी अहसान, मोहम्मद, अशरफ, उवेश व सादिक एक बाइक पर सवार होकर दोपहर करीब एक बजे हर्रा से सरूरपुर रजवाहे में नहाने जा रहे थे। सरधना-बिनौली मार्ग पर जैनपुर गांव के समीप पहुंचे तो आगे चल रहे टेंपो को बाइक सवार किशारों ने ओवरटेक किया। इसी दौरान सामने से आए तेज रफ्तार टेंपो से टकरा गए। इस पर सभी उछलकर इधर-उधर जा गिरे। घटना में 17 वर्षीय सादिक पुत्र कय्यूम की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि बाकी चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने लोगों की मदद से चारों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत देखते हुए चारों को मेरठ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार पांचों ने रोजा रखा हुआ था। शाम को पुलिस ने सादिक का शव परिजनों को सौंप दिया। उसे गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। घटना के बाद से कस्बे में गम का माहौल है। वहीं, समाचार लिखे जाने तक परिजनों द्वारा हादसे में तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि चारों घायलों को उपचार के लिए मेरठ भर्ती कराया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed