फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पर्ची के अभाव में खेत में सूख रहा गन्ना, किसान परेशान

पर्ची के अभाव में खेत में सूख रहा गन्ना, किसान परेशान

Tue, 18 Dec 2018 02:47 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
पर्ची के अभाव में खेत में सूख रहा गन्ना, किसान परेशान
किसानों को नहीं मिल रही पर्याप्त संख्या में पर्चियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। दौराला सहकारी गन्ना विकास समिति क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक गांव के किसान गन्ना विभाग की उदासीनता से परेशान हैं। पर्ची के अभाव में किसानों का गन्ना खेत में ही सूख रहा है। किसानों का आरोप है कि समितियों से पर्याप्त मात्रा में पर्ची जारी नहीं की जा रही है।

क्षेत्र के गांव हर्रा, मैनापूठी, खिवाई, डाहर, सरूरपुर, करनावल, पाथौली, नारंगपुर, जसड़ सुलताननगर, भूनी, कक्केपुर, पांचली बुजुर्ग आदि गांव के किसानों की सैकड़ों एकड़ गन्ने की फसल खड़ी है। इन किसानों का संबंध सहकारी गन्ना विकास समिति दौराला है। किसान गन्ना विभाग की उदासीनता के शिकार हो रहे हैं। क्षेत्र के किनौनी व दौराला मिल के पेराई सत्र को प्रारंभ हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है। लेकिन इन गांवों के किसानों को गन्ना आपूर्ति करने के लिए पर्याप्त रूप से पर्ची नहीं मिल पा रही है। किसान रोजाना गन्ना समिति के चक्कर काट रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें संतोषजनक जवाब देने वाला कोई अधिकारी भी मौके पर नहीं मिलता। किसान शमसाद, अबरार, सलीम, ऋषिपाल सिंह, बिरेश, तोहीद, सोनू त्यागी, राहुल, इमरान, विनोद, इब्ने आदि का कहना है कि पेड़ी की फसल बर्बाद होती जा रही है। पेड़ी काटकर गेहूं की बुवाई होती थी। इस बार वह भी नहीं हो पाई, ऐसे में दोहरा नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब हालत यह है कि किसानों को पर्ची न मिलने के कारण खेत में पड़ा गन्ना सूख रहा है। उधर, इस संबंध में समिति के सचिव एके दुबे का कहना है कि चीनी मिल की डिमांड के अनुसार इंडेंट जारी किया जा रहा है। फिर भी किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed