फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ीकरी में गंगनहर पुल को ठीक करवाने की मांग को लेकर प्रर्दशन

ीकरी में गंगनहर पुल को ठीक करवाने की मांग को लेकर प्रर्दशन

Sat, 15 Dec 2018 02:27 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
ीकरी में गंगनहर पुल को ठीक करवाने की मांग को लेकर प्रर्दशन
- ग्राम टीकरी के पास गंगनहर का पुल हो चुका है जर्जर
विज्ञापन

जानीखुर्द। गांव टीकरी में गंगनहर पर बने पुल के जर्जर होने से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को जमकर प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जल्द पुल को ठीक न किये जाने पर पीडब्लूडी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
गंगनहर पर मेरठ बागपत मार्ग की और से गांव टीकरी में जाने के लिये पुल बना है। ग्रामीणों के अनुसार पुल करीब 90 साल पुराना है। इस समय पुल जर्जर हाल में है। पुल के दोनों और बनी रेलिंग जर्जर हो कर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिसके चलते कई बार पुल पर खतरनाक हादसे हो चुके है। पुल से गिर कर एक बाइक सवार युवक की मौत हो चुकी है। वही अनेक बार किसानों के पशु भी पुल से गंगनहर में गिर चुके है।
विज्ञापन

इस पुल को ठीक करवाने की मांग को लेकर अनेकों बार ग्रामीण उच्चाधिकारियों से शिकायत भी कर चुके है। लेकिन पुल को सही नहीं करवाया गया है। शुक्रवार को रालोद के युवा प्रदेश महामंत्री संजय चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए पुल को ठीक करवाने की मांग की। इस दौरान संजय चौधरी ने कहा कि वह ग्रामीणों के साथ जल्द पीडब्लूडी के अधिकारियों से मिलकर पुल को ठीक करवाने के साथ साथ उससे चौड़ा करने की मांग करेंगे। इसके बाद भी अगर पुल को ठीक नहीं करवाया गया तो वह ग्रामीणों के साथ पीडब्लूडी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान संजय चौधरी के साथ मंडल महासचिव सतीश त्यागी, कुलदीप हुड्डा, दीपक, बिजेंद्र सिंह, ब्रजमोहन शर्मा, रहीसूद्दीन, भोपाल सिंह, सरदार सिंह, राजेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, राजपाल सिंह, मनीष चौधरी, वरुण फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed