{"_id":"5c06e0e3bdec224166059fd1","slug":"15439547014-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले को लेकर छात्रों ने किया रजिस्टार का घेराव, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिले को लेकर छात्रों ने किया रजिस्टार का घेराव, हंगामा
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। हस्तिनापुर रोड स्थित एक कॉलेज में दाखिले को लेकर मंगलवार सुबह छात्रों ने रजिस्ट्रार का घेराव क जमकर हंगामा किया। छात्रों ने फर्जी तरीके से दूसरे कॉलेज में उनका दाखिला कराने का आरोप लगाया है।
छात्र नेता सुबोध गुर्जर के नेतृत्व में मंगलवार को छात्र इकट्ठा होकर हस्तिनापुर रोड स्थित एसवीएस कॉलेज पहुंचे। छात्रों ने रजिस्टार का घेराव कर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि बीटीई लखनऊ उत्तर प्रदेश के पॉलीटेक्निक के प्रवेश के लिए उन्होंने एसवीएस कॉलेज में आवेदन किया था परंतु फर्जी तरीके से उनका दाखिला वेंक्टेश्वरा कॉलेज में कर दिया गया। जिसको लेकर छात्रों में रोष है। छात्रों ने जल्द समस्या का निस्तारण करने की मांग की। हंगामे के दौरान छात्र रजत मावी, अमित राणा, मंजीत कुमार, दीपांशु, आकाश, मनीषा, अक्षय नागर आदि मौजूद रहे। वहीं, कॉलेज प्रबंधन की ओर से सुमित सिंह का कहना है कि जो छात्र बोर्ड के योग्य थे उनके रजिस्ट्रेशन हो गए थे। बाकी छात्रों का सहमति से वेंक्टेश्वरा कॉलेज में दाखिला करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि वेंक्टेश्वरा कॉलेज भी उन्हीं का है।