फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महापंचायत में नवजीवन किसान इंटर कालेज बालिका अनुभाग से पेड उखाडे जाने का मुद्दा गरमाया।

महापंचायत में नवजीवन किसान इंटर कालेज बालिका अनुभाग से पेड उखाडे जाने का मुद्दा गरमाया।

Wed, 05 Dec 2018 01:47 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
महापंचायत में नवजीवन किसान इंटर कालेज बालिका अनुभाग से पेड उखाडे जाने का मुद्दा गरमाया।
मवाना। नवजीवन किसान इंटर कॉलेज बालिका अनुभाग परिसर में पौधे उखाडे़ जाने का मामला गरमा गया है। इस संबंध में मंगलवार को गुर्जर समाज की कॉलेज परिसर में महापंचायत हुई। जिसमें समाज के लोगों ने पौधे उखाडे़ जाने पर आक्रोश जताया है। इस पर महापंचायत में पहुंचे विधायक दिनेश खटीक ने थाना प्रभारी को बुलाकर पौधे उखाड़ने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नवजीवन किसान इंटर कॉलेज बालिका अनुभाग में छात्र-छात्राओं द्वारा रोपे गए पौधों को महामाई ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उखाड़ दिया था। इस मामले में बालिका अनुभाग की छात्राओं ने जुलूस निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, महामाई ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भी उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव से मिलकर अपना पक्ष रखते हुए कोर्ट से यथास्थिति का स्टे बताया था। इस पर एसडीएम ने दोनों पक्षों को कागजात के साथ बुलाया था।
विज्ञापन

बालिका अनुभाग परिसर में मंगलवार को गुर्जर समाज की महापंचायत हुई। इसमें कॉलेज परिसर में जबरन रोपे गए पौधे उखाडे़ जाने को लेकर समाज के लोगों ने आक्रोश जताया। महापंचायत में उपस्थित विधायक दिनेश खटीक ने गुर्जर समाज के लोगों की बातें सुनीं। इसके बाद थाना प्रभारी को बुलाकर पौधे उखाड़ने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि कानून किसी को भी हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। प्रधानाचार्य कैप्टन शरणवीर सिंह ने बालिका अनुभाग की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने समस्याओं का समाधान करने तथा विधायक निधि से 50 लाख की धनराशि से निर्माण कार्य कॉलेज में कराने का आश्वासन दिया। कॉलेज प्रबंधक दीपक कुमार ने विधायक का आभार व्यक्त किया। महापंचायत का संचालन विचित्रानंद वर्मा ने किया। इस मौके पर योगराज सिंह नबंरदार, मुनेंद्र प्रधान, अजित भड़ाना, अंकित पधान, संदीप प्रधान, आचार्य रघुराम, अंकित अधाना, महाराज सिंह, प्रेम सिंह ब्लॉक प्रमुख, विनोद भाटी, केपी खुंटी ब्लॉक प्रमुख, ओमपाल, संत कुमार भारती, राम सिंह नागर, नितिन प्रधान, रजनीश प्रधान, इकत्यारे सिंह, गौरव, प्रवीण आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोप निराधार
नवजीवन किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन शरणवीर सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत बालिका अनुभाग में दो सौ पौधे लगाए गए थे। जिनको दूसरे दिन बीती एक दिसंबर की सुबह हरिओम रस्तोगी एवं विहिप जिला मंत्री सौरभ शर्मा ने अपने 4-5 साथियों के साथ कॉलेज परिसर में घुसकर वहां तैनात कॉलेज कर्मचारियों से गालीगलौज कर जातिसूचक शब्द कहे तथा जबरन पौधे उखाड़कर अपने साथ ले गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि उक्त मामले में धारा 147, 504, 527 एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, महामाई ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम रस्तोगी का कहना है कि उन पर झूठे आरोप लगाए हैं। किसी के साथ कोई अभद्रता नहीं की है। हमारा इनके साथ केस चल रहा है। न्यायालय से यथा स्थिति का स्टे है।
मुख्य बातें
नवजीवन इंटर कॉलेज में पौधे उखाड़े जाने के मामले में विधायक के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई


भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में कमल संदेश पदयात्रा के नगर में बूथ नं. 136, 137, 138, 141, 142 में नगराध्यक्ष सुभाष दीक्षित, मंडल प्रमुख प्रवीण जैन, सोहन मुखिया ने बूथ अध्यक्ष बिजेंद्र द्विवेदी, मोहित रस्तोगी, विकास सैन, मुकेश रानी, सुधीर गुर्जर का स्वागत किया। उन्होंने घर-घर जाकर भाजपा का झंडा लगाया। वार्ड वासियों को पत्रक बांटकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान आशीष, मनोज, राजीव रस्तोगी सुनील वर्मा, श्याम लाल गुप्ता, अनुज खटीक, डा. प्रमोद, मनोज कश्यप, अमरीश गोला आदि उपस्थित रहे।
कमल संदेश पदयात्रा गांव जयसिंहपुर, नंगला, अमरगढ़ पहुंची तथा किसानों ग्रामीणों को भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना तथा संजीव बंसल ने पार्टी एवं केंद्र तथा प्रदेश सरकार की नीतियों से अवगत कराया। ग्रामीणों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को अवगत कराया कि रोडवेज बसों का आने जाने का कोई समय नहीं है। वहीं, किराए में संशोधन कराने की मांग की। जिस पर जिलाध्यक्ष ने आरएम से बात कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी संजय राणा, देवेंद्र त्यागी, कृष्णपाल, विनीत शर्मा, रोबिन गुर्जर, ललित त्यागी, पवन, देवेंद्र, विक्रांत चौधरी, नरेंद्र चौधरी आदि उपस्थित थे।

सरधना देहात क्षेत्र के भामौरी व अक्खेपुर गांव में घर-घर जाकर प्रचार किया। इस मौके पर सांसद डॉ. संजीव बालियान, अक्खेपुर के पूर्व प्रधान समेत तमाम पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, दूसरी तरफ बूढ़ा बाबा एवं छावनी में पदयात्रा ने घर-घर जाकर प्रचार प्रसार किया। यहां भाजपा नगराध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री सुभाष सभासद, कोषाध्यक्ष रजत जैन, युवा मोर्चा के वीरेंद्र चौधरी, अंकुर मुखिया, राकेश गिरी, ऋषभ जैन, वासु जैन अरिहंत जैन रूपचंद वर्मा वीरेंद्र सैनी मंगू सिंह प्रधान, आशीष विश्नोई, शगुन जैन, राजकुमार शर्मा, शक्ति सिंधु, मुकेश अग्रवाल, महिपाल वाल्मीकी, आशीष भरत, मोहित ठाकुर, पुरुषोत्तम बंसल, दीपू जैन, विनोद कश्यप, अंकुर बंसल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed