फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कमल संदेश पदयात्रा।

कमल संदेश पदयात्रा।

Mon, 03 Dec 2018 02:35 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
कमल संदेश पदयात्रा।

विज्ञापन
विकास योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक
फलावदा। क्षेत्र के गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमल संदेश पदयात्रा तथा गांव में चौपाल का आयोजन कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव में चौपाल आयोजित कर कमल संदेश यात्रा निकाली तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने गांव-गांव जाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के मंत्री ठाकुर विजेंद्र सिंह पप्पू ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने किसान मजदूर और बेसहारा लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाकर लाभ दिलाने का काम किया है। गेहूं उत्पादन बढ़ाने के लिए बीज सस्ते दामों पर बीज उपलब्ध कराया, किसानों के लिए सिंचाई में सब्सिडी भूमिहीनों को पट्टे उपलब्ध कराने, उज्जवला योजना के तहत गरीबों को गैस उपलब्ध कराना बिजली कनेक्शन मुफ्त दिलाना जैसे विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदेश में दिया गया है। कार्यकर्ताओं ने गांव बातनौर, गड़ीना में कमल संदेश पदयात्रा भी निकाली। ओबीसी मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी, सेक्टर प्रभारी नरेश विश्नोई, मवाना पश्चिम महामंत्री रविंद्र सैनी, बंदर मलिक प्रदीप कुमार राजपाल विश्नोई महेश गुर्जर आदि उपस्थित थे।

उधर गांव महलका निहारी में निकाली जा रही पद यात्रा का लोगों ने विरोध करते हुए कहा अपनी ही सरकार में हम लोग उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं हमारी आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि दो दुकानों में हुई लाखों रुपए की चोरी के खुलासे के लिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों से लेकर विधायक मंत्रियों तक शिकायत करने के बाद भी चोरी का खुलासा नहीं हो पा रहा है। गांव में खतौली के लगे क्रय केंद्र को भी उखड़वा लिया गया है जिसके चलते किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है आगामी चुनाव में वोट उस पार्टी को देंगे जो जनता की समस्या का समाधान करा सके इस मौके पर राहुल सैनी, आदेश सैनी, अमित, कैलाश, पंकज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed