{"_id":"5c04482ebdec224146724724","slug":"15437845374-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना की कोतवाली के जीर्णोद्घार का रविवार को नहीं हो सका उदघाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना की कोतवाली के जीर्णोद्घार का रविवार को नहीं हो सका उदघाटन
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पांच के बाद होगा कोतवाली का उद्घाटन
सरधना। रविवार को जीर्णोद्घार की गई कोतवाली का उद्घाटन एसएससपी अखिलेश कुमार को करना था। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई थी। कोतवाली को बडे़ ही सुंदर ढंग से सजाया गया लेकिन एसएसपी ने अब पांच दिसंबर के बाद किसी भी तिथि में उद्घाटन करने की बात कही है। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया कि सीओ व एसपी देहात के किसी कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण उद्घाटन कार्यक्रम को एसएसपी के द्वारा कुछ दिन के लिए तिथि को आगे बढ़ा दिया गया हैं। बताते चले कि कोतवाली पर करीब ढाई माह पूर्व एसएसपी अखिलेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उस समय बारिश हो रही थी और कोतवाली के कई कमरों की छत बारिश के पानी से टपक रही थी। उस समय कोतवाली का चार्ज तत्कालीन इंस्पेक्टर दिलीप सिंह पर था। एसएसपी ने कोतवाली की साफ सफाई कर दो दिनों के भीतर व्हाट्सएप पर फोटो मांगे। इस दौरान दिलीप सिंह का स्थानांतरण हो गया और चार्ज प्रशांत कपिल को मिला। एसएसपी अखिलेश कुमार ने प्रशांत कपिल से भी कोतवाली के जीर्णोद्घार की बात कही। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल के निर्देशन में कोतवाली में काम तेजी से लगा और लाखों रुपये खर्च होने के बाद कोतवाली की सूरत बदल गई।