{"_id":"5c04482abdec22413e058303","slug":"154378453317-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने का दाम घोषित न होने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने का दाम घोषित न होने पर जताया रोष
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गन्ना मूल्य घोषित नहीं होने पर रालोद कार्यकर्ताओं में रोष
मवाना। रालोद कार्यकर्ताओं की एक बैठक रविवार को खेड़की जदीद गांव में आयोजित हुई। बैठक में गन्ना मूल्य घोषित नहीं होने पर रोष जताया।
रालोद कार्यकर्ता ब्रजवीर चौधरी के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में जिला महामंत्री विवेक चौधरी ने कहा कि पेराई सत्र को शुरू हुए लगभग एक माह होने वाला है। परंतु अब तक प्रदेश की भाजपा सरकार ने गन्ने का दाम घोषित नहीं किया। इससे सरकार की मंशा साफ जाहिर हो रही है कि वह पुराने दामों पर ही किसानों का गन्ना मिलों को बिकवाना चाहती है। उन्होंने कहा कि किसानों को सही समय पर पर्चियां उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिस कारण छोटे किसान परेशान है। बैठक में गन्ने का मूल्य 500 रुपये क्विंटल करने की मांग की गई। मेहरपाल, मोहित, उदित, बेबी चौधरी, शिवकुमार, अमरीश, अभिषेक, जगवीर चौधरी आदि मौजूद रहे।