फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुकदमे नहीं हुए वापस तो होगा आंदोलन: अतुल

मुकदमे नहीं हुए वापस तो होगा आंदोलन: अतुल

Mon, 03 Dec 2018 02:31 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
मुकदमे नहीं हुए वापस तो होगा आंदोलन: अतुल
फोटो समाचार
विज्ञापन

मुकदमे नहीं हुए वापस तो होगा आंदोलन: अतुल प्रधान
दौराला। किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर दादरी गांव में रविवार को अतुल प्रधान के नेतृत्व में किसानों की पंचायत आयोजित की गई। इस दौरान निर्णय लिया कि यदि पुलिस ने किसी के घर दबिश दी तो सभी मिलकर एक साथ गिरफ्तारी देंगे और थाने पर ही पंचायत करेंगे। किसानों ने गन्ने की अर्थी निकालकर उसकी होली जलाई।
सकौती गन्ना समिति से जुडे़ गांवों के किसानों ने पर्चियां नहीं मिलने को लेकर 26 नवंबर को समिति कार्यालय पर तालाबंदी कर दी थी और नेशनल हाईवे को भी साढ़े तीन घंटे जाम कर दिया था। किसानों के धरने पर सपा नेता अतुल प्रधान भी पहुंच गए थे और किसानों के साथ हाईवे पर धरने पर बैठे थे। जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला ने किसानों की समस्याओं को जल्द सुलझाने का आश्वासन देकर शांत किया था। दौराला पुलिस ने सपा नेता अतुल प्रधान समेत 41 नामजद और 300 अज्ञात युवकों के खिलाफ हाईवे जाम करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले को लेकर रविवार को क्षेत्र के गांव दादरी स्थित विरजानंद इंटर कॉलेज के प्रांगण में सपा नेता अतुल प्रधान ने किसानों के साथ पंचायत की। पंचायत में अतुल प्रधान ने कहा कि किसानों को पर्चियां नहीं मिल रही है जिसके कारण किसान परेशान है। भाजपा राज में किसानों का शोषण किया जा रहा है। पंचायत में किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। अतुल प्रधान ने कहा कि यदि मुकदमे वापस नहीं होते तो सड़कों पर उतकर आंदोलन किया जाएगा। कहा कि इस मुकदमे में नामजद किसी भी किसान के घर यदि पुलिस दबिश देती है तो थाने पर ही पंचायत कर सामुहिक गिरफ्तारी दी जाएगी। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह प्रधान भराला, राजवीर सिंह चरला, कुलदीप दादरी, ओमपाल सिंह, विजयपाल सिंह, यशो, बिजेंद्र प्रधान, दीपक शाहपुर, बबली, सुबोध गुर्जर, अरुण, राजीव राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गन्ने की अर्थी निकाली
दौराला। रविवार दोपहर एक बजे से दादरी गांव के एक इंटर कॉलेज में पंचायत शुरू हुई। पंचायत के दौरान कोई भी पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद नहीं था। इसके बाद किसानों ने इंटर कॉलेज से हाईवे किनारे तक नारेबाजी करते हुए गन्ने की अर्थी निकाली और गन्ने की होली जलाई मगर पुलिस चौकी पास में होते हुए भी पुलिसकर्मी वहां नहीं पहुंचा और दूर से ही खड़े होकर पुलिस सब कुछ देखती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशाने पर रही भाजपा
दौराला। पंचायत के दौरान सपा नेता अतुल प्रधान ने भाजपा को आडे़ हाथों लिया। अतुल प्रधान ने कहा कि भाजपा राज में किसानों की बुरी हालत है। किसान अपने हक की लड़ाई लड़ते है तो उन पर मुकदमे दर्ज कर दिए जाते है। देश में महंगाई बढ़ती जा रही है मगर किसानों का गन्ना मूल्य भाजपा सरकार ने नहीं बढ़ाया। किसान परेशान है भाजपा ने किसानों से आय दोगुनी करने का झूठा वादा किया मगर अब प्रदेश व देश का किसान समझ गया और आने वाले लोकसभा चुनाव में किसान अपनी ताकत दिखाएगा।


खास बातें
- सकौती में हाईवे जाम मुकदमे के मामले में दादरी गांव में हुई पंचायत
- पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य की मांग, गन्ने की अर्थी निकाल जलाई होली
- किसानों के घर दी गई दबिश तो थाने पर पंचायत कर गिरफ्तारी देने की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed