{"_id":"5bf1d14fbdec2269960bc6f9","slug":"154257446519-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा गुलाम हुसैन के मजार पर बारहवें उर्स का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा गुलाम हुसैन के मजार पर बारहवें उर्स का आयोजन
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। ग्राम रासना में उर्स मुबारक के मौके पर रविवार को बाबा के मजार पर चादरपोशी करके मन्नतें मांगी।
गांव रासना स्थित बाबा गुलाम हुसैन के पीर पर बारहवें उर्स मुबारक का रविवार को आयोजन किया गया। यहां दूरदराज से आए सैकड़ों अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर अमन चैन के लिए दुआएं मांगीं। इसके बाद सभी अकीदतमंदों ने बाबा गुलाम हुुसैन की याद में लगाया गया चखा। इस दौरान सर्वसमाज के लोगों ने उर्स में शामिल होकर भाईचारे की मिसाल कायम की।
पीर बाबा गुलाम हुसैन के बारहवें उर्स मुबारक का आयोजन किया गया। यह उर्स मुबारक हर साल 18 नवंबर को आयोजित किया जाता है। उर्स की शुरूआत में अकीदतमंदों ने बाबा गुलाम हुसैन के मजार पर चादरपोशी करते हुए फातिया पढ़ी। पीर के गद्दीनशीन बाबा रौनक शाह ने बताया कि बाबा गुलाम हुसैन ने कौम की बुराइयों के खिलाफ संघर्ष करते हुए जीवन को खुदा के नाम किया। साथ ही बाबा ने आपसी भाईचारे को बढ़ाने और समाज को जोड़ने का काम किया। इसके चलते पिछले दस वर्षों से लगातार हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब व दिल्ली के अतिरिक्त दूरदराज से अकीदतमंद उर्स मुबारक में पहुंचकर बाबा के मजार पर चादरपोशी कर अमन चैन की दुआ करते हैं। रविवार को पीर के मुतव्वली और उर्स मुबारक के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अमरीश त्यागी ने पीर पर चादर चढ़ाकर मत्था टेक तथा मन्नत मांगी। इससे पहले गांव के रास्ते पर बाबा की बुलंद झंडे के साथ सवारी निकाली गई। बुजुर्गपीर बाबा शेख शाहबुद्दीन शाह साबरी चिश्तिया ने दुनिया में अमन-चैन की दुआ के लिए खिताब फरमाया। इसके बाद वरिष्ठ समाजसेवी अमरीश त्यागी ने लंगर में सभी को प्रसाद वितरित किया। अकीदतमंदों ने बताया कि पिछले वर्षों से उर्स मुबारक पर सैकड़ों लोगों की मन्नत पूरी हुई है। साथ ही पीर के उर्स पर सर्वसमाज के लोग मिलजुलकर सहयोग करते हैं। जिससे यहां आपसी भाईचारे की मिसाल कायम हो रही है। इस दौरान अरुण त्यागी, सचिन प्रधान, डॉ. नासिर, इमरान त्यागी, सचिन गुप्ता, राजीव, जाकिर, आस मोहम्मद , बृजमोहन, शुभम गुप्ता, अंकित त्यागी, वीरेन्द्र सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
मुख्य बातें
पीर बाबा गुलाम हुसैन के बारहवें उर्स मुबारक का आयोजन