फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   द्धिचक्र महामंडल विधान।

द्धिचक्र महामंडल विधान।

Mon, 19 Nov 2018 02:23 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
द्धिचक्र महामंडल विधान।
जिन धर्म पर संशय नहीं करना चाहिए: भावभूषण
विज्ञापन

- सिद्धचक्र महामंडल विधान में भगवान शांतिनाथ का जलाभिषेक किया
हस्तिनापुर। श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में चल रहे श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान सर्वप्रथम मुख्य वेदी में भगवान शांतिनाथ का जलाभिषेक किया गया।
मंदिर के नंदीश्वर द्वीप जिनालय में चल रहे विधान के चौथे दिन शांतिधारा अरूण कुमार, अभय कुमार जैन, निशा, अशोक, अमित जैन को सौभाग्य प्राप्त हुआ। सभी पात्र तरस चंद जैन, जे.के. जैन, विजय कुमार जैन, प्रेमचंद जैन, कैलाश चंद जैन, तरसैन जैन आदि ने स्वर लहरियों के बीच सिद्धचक्र विधान करते हुए कर्म दहन के 256 अर्घ्य मांडले पर चढ़ाए। पं. सुदीप जैन शास्त्री ने बड़े सुंदर ढंग से संपन्न कराई। मंत्री व विधान संयोजक ने समस्त मुनिसंघ के सम्मुख गुरु शब्द का बखान करते हुए सामूहिक रूप से मुनियों को अर्घ्य समर्पित किए। मुनि श्री 108 भाव भूषण महाराज जी ने मंगल प्रवचन करते हुए कहा कि जिसकी सुनने की कला अच्छी होती है उसका अंत समय भी अच्छा होता है क्योंकि अंत समय में सिर्फ सुना जा सकता है। देव, शास्त्र और गुरु के शब्दों को ग्रहण कर उन पर विश्वास करना चाहिए। धर्म कहता है कि अनुशासन आर्मी की तरह होना चाहिए। यदि धर्म को पाना चाहते हो तो उसमें संशय मत करना। धर्म मार्ग और जिन धर्म पर कभी भी संशय शंका नहीं करनी चाहिए। महामंत्री मुकेश जैन सराफ, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार जैन सराफ एवं समस्त पदाधिकारी गणों का सहयोग रहा। विधान की समस्त व्यवस्थाओं में मुकेश कुमार जैन (महाप्रबंधक), अशोक कुमार जैन, अतुल जैन, उमेश जैन, कमल जैन, मणीचंद जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

रात्रि में शास्त्र सभा के पश्चात संगीत की लहरियों में पंच परमेष्ठी भगवान की आरती, शांतिनाथ भगवान की आरती एवं सिद्धचक्र महामंडल विधान की आरती की गई। उसके बाद भजन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसके पुरस्कार अशोक जैन ‘घड़ी वाले’ की ओर से प्रदान किए गए। कार्तिक मेला के पावन अवसर पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन 22 नवंबर को कैलाश पर्वत के सामने मोती धनुष मंडप में भव्य आयोजन होगा। जिसमें देश से सुप्रख्यात कवियों की रचनाओं को सुनने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



गतका पार्टी ने तलवार बाजी व करतब दिखाए
हस्तिनापुर। कस्बा स्थित गुरुद्वारा भाई धर्मसिंह से प्रकाश दिवस पर भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर सिविल लाइन मुख्य बाजार डिफेंस कालोनी ऊधम चौक समेत मुख्य स्थानों से होकर देर शाम वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ। मुख्य जत्थेदार हरवंश कौर मुख्य ग्रंथी ज्ञानी गुरु व चनासिंह ने कीर्तन में उपस्थित सभी को गुरुनानक प्रकाश की जानकारी देकर उनके पद चिह्नों पर चलने की सीख दी। कार्यक्रम में काशीपुर से पहुंचे संत बाबा गुरुबख्श सिंह व जत्थेदार बाबा जोगा सिंह के साथ आए सेवादारों के लिए कार्यक्रम में गतका पार्टी ने तलवारबाजी व अन्य करतब दिखाए। गुरुद्वारा में गुरुनानक प्रकाश दिवस पर 23 नवंबर को विशाल कार्यक्रम होगा। जिसमें दूरदराज से बड़ी संख्या में सेवादार पहुंचेंगे। सरदार मंजीत सिंह, धन्ना सिंह, प्रेम सिंह सेकेट्री अर्जुन सिंह, परविंद्र, राजजीत सिंह, समेत सैकड़ों सेवादार शामिल रहे ऐतिहासिक नगरी में निकले कीर्तन दरबार गुरुनानक देव जी के प्रकाश उत्सव पर कस्बे में भारतीय जनता पार्टी के हस्तिनापुर अनुसूचित मोर्चा के मंडलाध्यक्ष करण सिंह भुईयार गोपाल शर्मा सतपाल भाटी ब्रह्मसिंह बिट्टू शर्मा, गौरव गुर्जर पंडित रजनीश शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया।


लूट के आरोपियों को जेल भेजा
हस्तिनापुर। एक सप्ताह पूर्व कस्बे के मुख्य बाजार में सुभाष खेड़ा के घर 11 नवंबर को पैसा लूटने गए बदमाशों को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पकडे़ गए बदमाश बंटी पुत्र मोनूचंद निवासी मालीपुर, गगनदीप सैफपुर कर्मचंदपुर, दुष्यंत पुत्र ब्रह्मसिंह निवासी सिरजेपुर हैं। इनसे 315 बोर के तीन तमंचे और छह कारतूस बरामद किए है। इस मामले में अभी एक अन्य बदमाश फरार है जिसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। पकडे़ गए उक्त तीनों लोगों को जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बदमाश सुभाष खेड़ा के यहां लूट करने गए थे कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने सुभाष खेड़ा पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed