फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वैकल्पिक मार्ग से निकाले जाएं गन्ने से भरे ट्रक : एसडीएम

वैकल्पिक मार्ग से निकाले जाएं गन्ने से भरे ट्रक : एसडीएम

Thu, 15 Nov 2018 02:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 15 Nov 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
वैकल्पिक मार्ग से निकाले जाएं गन्ने से भरे ट्रक : एसडीएम
गन्ना लदी ट्रॉली - फोटो : youtube
मवाना। दिन में गन्ने से लदे ट्रकों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा देने से बुधवार को मिल अधिकारियों एवं ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप मच गया। मिल अधिकारी व ट्रांसपोर्टर एसडीएम के कार्यालय पहुंचे और बैठक की। बैठक में वैकल्पिक मार्ग से ट्रकों को निकालने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन


बताते चलें कि मवाना मिल का पेराई सत्र शुरू हो चुका है। क्रय केंद्रों से मिल तक गन्ना लाने के लिए ट्रकों का आवगमन नगर में आरंभ हो गया। जिस कारण नगर में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। इससे हर वक्त हादसा होने का डर बना हुआ था। इसको लेकर एसडीएम व सीओ ने मिल अधिकारियों और ट्रांसपोर्टरों के साथ मंगलवार को बैठक रखी थी। अधिकारी एवं ट्रांसपोर्टर बैठक में नहीं पहुंचे थे। इसके बाद सीओ ने पुलिस को आदेश दिया कि रात 8 बजे से पहले नगर में प्रवेश करने वाले गन्ने से लदे ट्रकों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

बुधवार को मामले की जानकारी मिलने पर ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर चले गए और क्रय केंद्रों से गन्ना नहीं उठाया। मामले की जानकारी मिलने पर मिल अधिकारियों ने ट्रांसपोर्टरों से संपर्क साधा, जिस पर उन्हें मामले की जानकारी हुई। अधिकारी व ट्रांसपोर्टर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव, सीओ अखिलेश भदौरिया व इंस्पेक्टर मनीष बिष्ट ने उनके साथ बैठक की। इसमें गन्ने से लदे ट्रकों पर नगर के भीतर दिन में प्रवेश करने पर अधिकारियों ने पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया।

उन्होंने कहा कि दिन में गन्ने से भरे ट्रक वैकल्पिक मार्ग से निकाले जाएं और रात में आठ बजे के बाद गन्नों से भरे ट्रकों की एंट्री होगी। इसके अलावा गन्ना लेकर जाने वाले भैंसा-बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्रॉली रिफ्लेक्टर लगाएं जाने के एसडीएम मवाना ने मिल अधिकारियों को आदेश दिए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई होगी। इसके अतिरिक्त सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन विनोद भाटी व समिति के विशेष सचिव प्रदीप शर्मा भी एसडीएम से मिले और ट्रांसपोर्टरों के हड़ताल हो जाने के कारण गन्ना मिल तक पहुंचने की समस्या रखीं। जिस पर एसडीएम ने समस्या का निस्तारण हो जाने की बात कही। यहां एजीएम वीरेंद्र, केके राघव, ओमवीर आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed