{"_id":"5bec90dcbdec22695873d115","slug":"15422302887-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्हैडा में राशन की दुकान की निलंबन रिपोर्ट के बाद भी राशन बांटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुल्हैडा में राशन की दुकान की निलंबन रिपोर्ट के बाद भी राशन बांटने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
उमिला से पांच किलोमीटर दूर राशन की दुकान संबद्ध किए जाने से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
सरधना। गांव मुल्हैड़ा के ग्रामीणों ने बुधवार को एसडीएम राकेश कुमार सिंह से राशन डीलर की शिकायत की। बीडीसी सदस्य जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण तहसील पहुंचे। उन्हाेंने बताया कि गांव के ही एक राशन डीलर की शिकायत तहसील व जिला स्तर पर की गई।
जिसमें डीएसओ के निर्देश पर तारावती एवं देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने गांव में जाकर खुली बैठक में 27 अक्तूबर को जांच की। टीम को काफी गड़बड़ी मिलीं। टीम ने राशन एजेंसी के निलंबन की संस्तुति कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने का आश्वासन बीडीसी सदस्य जितेंद्र कुमार को दिया था।
डीलर ने बुधवार को राशन बांटना शुरू किया तो जितेंद्र कुमार ग्रामीणों संग तहसील पहुंचे और एसडीएम अमित कुमार से फिर शिकायत की। एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।