{"_id":"5bd4c82abdec2269974135ac","slug":"15406714923-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज।
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज
परीक्षितगढ़। क्षेत्र के एक गांव में 15 दिन पूर्व एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। क्षेत्र के एक गांव में 15 दिन पूर्व एक महिला जंगल से लकड़ी लेकर वापस घर लौट रही थी। गांव के ही एक युवक ने महिला को जबरर्न इंख के खेत में खींचकर दुष्कर्म किया था। पीड़ित के परिजनों ने जब आरोपी के परिजनों को घटना के बारे में बताया तो उन्होंने उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया था। पीड़िता ने थाने में घटना की नामजद तहरीर दी थी। पुलिस जांच कर रही है। शनिवार को जांच के बाद पुलिस ने आरोपी फारूख के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
मेंहदी प्रतियोगिता में शगुन व शीबा ने बाजी मारी
मवाना। कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस बना में मेंहदी, रंगोली, फेस पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शुभारंभ संस्थान के कोषाध्यक्ष श्री पुखराज काकरान व प्राचार्या डॉ. सुशीला सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शगुन बीएससी द्वितीय वर्ष, शीबा बीएससी द्वितीय वर्ष द्वितीय स्थान पर रहे व नेहा कुमारी, बीएससी तृतीय वर्ष, कोमल बीएससी प्रथम वर्ष, दरकशा बीबीए द्वितीय वर्ष बीलाल बीसीए प्रथम वर्ष ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किए। रंगोली प्रतियोगिता में काजल को प्रथम, शिवानी द्वितीय व मोनिका को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में भी छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए विभिन्न पुरस्कार अपने नाम किए। संस्थान के कोषाध्यक्ष पुखराज काकरान व प्राचार्या डॉ. सुशीला सिंह ने विजयी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता हैै। कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस आगे भी छात्र-छात्राओं के हितों के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।