{"_id":"5bd4c642bdec22697300b53f","slug":"15406710058-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना क्षेत्र में जमकर चल रहा हरियाली पर कुलहाडा-वन विभाग बेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना क्षेत्र में जमकर चल रहा हरियाली पर कुलहाडा-वन विभाग बेबस
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। क्षेत्र में नियम को ताक पर रखकर ठेकेदार हरियाली पर जमकर कुल्हड़ा चला रहे हैं। फलदार आम के पेड़ों की कटिंग के नाम पर उद्यान विभाग ने अनुमति लेकर दस फीट ऊंचाई से पेड़ों का ऊपर से कटान कर रहे हैं। यदि इन्हें जड़ से काटा गया तो बिना अनुमति के कटान करने का आरोप लगेगा। ऐसा बेगमाबाद-मिलक के बीच सरधना-दौराला मार्ग पर आम के बाग में शनिवार को देखा गया। इस संबंध में वन रेजर नरेंद्र कुमार ने बताया कि छंटाई छोटी और रोग ग्रसित शाखाओं को काटा जाता है। इसके बावजूद कुछ बड़ी मोटाई की पेड़ से शाखाओं को काटा जा रहा है। पेड़ छंटाई की अनुमति उद्यान विभाग से दी जाती है, न कि वन विभाग से। वहीं, बाग मालिक का कहना है कि वह मानक के अनुसार हीं पेड़ों की छंटाई करा रहा है। उसके पास उद्यान विभाग से अनुमति है।
डॉ. वीर सिंह बने सीएचसी प्रभारी
सरधना। सीएचसी प्रभारी डॉ. श्रीराम प्रेमी को मुख्य चिकित्साधिकारी ने चिकित्सक के पद पर तैनात कर दिया है। हालांकि इसी सीएचसी पर तैनात बालरोग विशेषज्ञ डा. वीर सिंह को सीएचसी प्रभारी बनाया है। चर्चा है कि सीएमओ ने आरोपों के चलते बदलाव किया है। वहीं, इस संबंध में डॉ. श्रीराम प्रेमी का कहना है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है।