{"_id":"5bd0e3a2bdec22697f67fe41","slug":"154041638314-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के पटाखे नष्ट करने को कोर्ट में डाली अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों के पटाखे नष्ट करने को कोर्ट में डाली अर्जी
Updated Thu, 25 Oct 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। गांव सठला में दो दिन पहले पकड़े गए लाखों रुपये के पटाखों को नष्ट करने के लिए मंगलवार को थाना प्रभारी ने कोर्ट में अर्जी डाली है। आदेश मिलते ही इन्हें नष्ट कर दिया जाएगा।
बताते चलें कि दो दिन पहले एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव व सीओ मवाना अखिलेश भदौरिया के नेतृत्व में टीम ने सठला गांव में छापा मारकर मकसूद एवं नाजिम के गोदामों से लाखों रुपये के पटाखे बरामद किए थे। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई कर आरोपी मकसूद की तबीयत खराब होने के चलते उसे थाने से ही जमानत दे दी थी, जबकि उसके पुत्र नाजिम का चालान कर दिया था। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने मंगलवार को लाखों रुपये कीमत के पटाखों को नष्ट करने के लिए कोर्ट में अर्जी डाली है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार पटाखों को नष्ट करने के लिए जगह का चिह्निकरण कर कोर्ट से आदेश लेना पड़ता है। इसके बाद पटाखे नष्ट किए जाते हैं। उन्होंने मंगलवार को आदेश प्राप्त करने के लिए कोर्ट में अर्जी डाली है। कोर्ट से आदेश मिलते ही पटाखे नष्ट कर दिए जाएंगे।