{"_id":"5bc655a7bdec2269830265e8","slug":"15397246818-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ततीना के राशन विक्रेता की दुकान निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ततीना के राशन विक्रेता की दुकान निरस्त
Updated Wed, 17 Oct 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ततीना गांव की राशन एजेंसी निरस्त
मवाना। लगभग तीन माह पहले ततीना गांव से कालाबाजारी के लिए जा रहे राशन पकड़े जाने के मामले में मंगलवार ततीना गांव के राशन विक्रेता की एजेंसी निरस्त कर दी गई। ततीना गांव निवासी कुंवरपाल की गांव में राशन एजेंसी थी। लगभग तीन माह पहले ग्रामीणों ने दुकान से राशन कालाबाजारी के लिए जाते हुए पकड़ लिया था। ग्रामीणों की शिकायत पर आपूर्ति विभाग की ओर से मामले की जांच करने के बाद एजेंसी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था तथा स्पष्टीकरण मांगा गया था। स्पष्टीकरण में वह संतोष जनक जवाब नहीं दे सका। जिसके बाद दोबारा स्पष्टीकरण मांगा गया, परंतु एजेंसी संचालक ने दोबारा कोई जवाब नहीं दिया। डीएम के आदेश पर मंगलवार को एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने तत्काल प्रभाव से कुंवरपाल की एजेंसी को निरस्त कर दिया। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि एजेंसी को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।
एसडीएम ने मारा छापा
मवाना। नगर स्थित सुभाष चौक के पास एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने एक दुकान पर छापा मारा। छापे के दौरान एसडीएम मवाना ने दुकान से लगभग छह पव्वे शराब के बरामद किए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।