{"_id":"5bbe67fa867a552846508a07","slug":"15392050889-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ ने बना दी अपने ही परिवार के सदस्यों की कई वोट, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ ने बना दी अपने ही परिवार के सदस्यों की कई वोट, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 11 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
वोटर कार्ड नहीं तो इनका कर सकते हैं इस्तेमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा के गांव खडखडी की बीएलओ के प्रत्येक सदस्य की दो-दो वोट बनने का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने वोटर लिस्ट को देखा तो मामले का खुलासा हुआ। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एसडीएम से की है। वहीं बीएलओ का कहना है कि वह प्रत्येक सदस्य की एक-एक वोट कटवाने के लिए पिछले पांच वर्ष से फार्म भर रही है, लेकिन वोट नहीं कट रही है।
विज्ञापन
गांव खडखडी निवासी अनीता कश्यप जो कि पिछले करीब छह वर्ष से अपने ही गांव में बीएलओ का कार्य कर रही है। बुधवार को मतदाता बनाने के अभियान के चलते भाजपा कार्यकर्ताओं ने खडखडी गांव की वोटर लिस्ट की जांच की। वोटर लिस्ट में एक वोट अनिता पत्नी संजय कुमार व दूसरी वोट अनिता पत्नी संजय के नाम से बनी हुई थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि यह गांव की बीएलओ है। उसके बाद जांच की गई तो पता चला कि उसके पति की संजय पुत्र चंद्रपाल व संजय पुत्र चंद्रपाल सिंह, सास की वोट लीला पत्नी चंद्रपाल व लीलावती पत्नी चंद्रपाल के नाम से बनी हुई है। वहीं देवर की एक वोट सुमित कुमार पुत्र चंद्रपाल व दूसरी वोट सुमित पुत्र चंद्रपाल, दूसरे देवर की एक वोट राजवीर सिंह पुत्र चंद्रपाल, दूसरी वोट राजवीर पुत्र चंद्रपाल के नाम से बनाई गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा बीएलओ ने अपनी ननद की जिनकी कई वर्ष पहले शादी होने के बाद भी उनके पति सहित सभी की गांव खडखडी में बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि बीएलओ ने ही दो-दो वोट बनवा रखी है। इस मामले में ग्रामीणों ने एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
वह पिछले छह वर्ष से बीएलओ है तथा गांव में वोट बना रही है। उसके परिवार के प्रत्येक सदस्य की दो-दो वोट बनी हुई हैं। इस बारे में वह पिछले पांच वर्ष से लगातार वोट काटने का फार्म भर रही है। लेकिन वोट नहीं कट रही है। अनीता कश्यप, बीएलओ खडखडी।मामला गंभीर है जल्द ही इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।-निशा अनंत, एसडीएम सदर मेरठ।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/