{"_id":"5bba6a14867a5514b927d047","slug":"153894348417-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में खाने को लेकर रिश्तेदारों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में खाने को लेकर रिश्तेदारों में मारपीट
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी में खाना खाने पर हुआ विवाद, मारपीट में चार घायल
मवाना। बोहड़पुर गांव में रविवार देर शाम एक शादी समारोह में बच्चों में खाने को लेकर हुए विवाद के बाद बड़े आपस में भिड़ गए। बड़ों में हुई मारपीट के बाद दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मवाना में उपचार दिलाया गया।
जानकारी के अनुसार बोहड़पुर निवासी एक व्यक्ति के यहां शादी समारोह का कार्यक्रम था। बताया गया है कि इस दौरान बच्चों में खाने को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद बड़ों में आपस में कहासुनी हो गई। कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और जमकर मारपीट हुई। मारपीट में नवाबुद्दीन, वरीसा, दाऊद व अनीसन घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मवाना में भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई शिकायत नहीं की गई थी। एसएसआई भरतलाल शाह ने बताया कि शिकायत के बाद कार्रवाई की जाएगी।
कमिश्रर के आदेश पर जांच करने पहुंचे अधिकारी
मवाना। मतदाता पुनरीक्षण के कार्य की रविवार को कमिश्रर के आदेश पर उप मंडलीय सांसकिक अधिकारी नगर में बीएलओ व पदाभित की जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान सब कुछ ठीक पाया गया।
विज्ञापन
एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को विशेष अभियान के अंर्तगत कमिश्रर अनीता मेश्राम के आदेश पर उप मंडलीय सांसकिक अधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह नैन नगर में बीएलओ व पदाभित की जांच करने पहुंचे। उन्होंने नगर के बूथों पर तैनात बीएलओ व पदाभित के कार्यों की जांच की। वोटर लिस्ट में अपना नाम बढ़वाने व त्रुटियां खत्म कराने के लिए पहुंचे मतदाताओं से बात की। हालांकि निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक पाया गया। उधर तहसीलदार मवाना अशोक गुप्ता ने परीक्षितगढ़ के विभिन्न बूथों पर निरीक्षण किया और बीएलओ व पदाभित को दिशा निर्देश दिए।