फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   22 वर्ष से लापता व्यक्ति को लेने पहुंची पत्नी

22 वर्ष से लापता व्यक्ति को लेने पहुंची पत्नी

Wed, 03 Oct 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
22 वर्ष से लापता व्यक्ति को लेने पहुंची पत्नी
लापता पति की तलाश में खरखौदा पहुंची बिहार निवासी महिला
विज्ञापन

खरखौदा। बिहार के किशनगंज निवासी महिला फरहत बेगम मंगलवार को खरखौदा थाने पहुंची। 22 वर्ष पहले उसके पति महफूज आलम जो कि मूकबधिर था वह अचानक लापता हो गया था। फरहत बेगम के अनुसार काफी खोजबीन के बाद भी कोई सूचना नहीं मिली। करीब पंद्रह दिन पहले उसे जानकारी मिली कि लोहियानगर निवासी अब्दुल हमीद के पास में वह रह रहा है। मंगलवार को वह अपने पति की तलाश में लोहियानगर पहुंची। लेकिन अब्दुल हमीद ने उक्त व्यक्ति को अपना छोटा भाई बताया। दोनों पक्षों में मामला बढ़ने पर सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाना ले आई। दोनों पक्षों ने महफूज आलम पर अपना अपना पक्ष जमाया तो पुलिस ने दोनों पक्षों को कोर्ट में आने की सलाह दी। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को कथित भाई अब्दुल हमीद की सुपुर्दगी में भेज दिया।

दोनों पक्ष मूकबधिर व्यक्ति पर अपना-अपना हक जमा रहे हैं। मामला न सुलझने पर पुलिस ने दोनों को कोर्ट जाने की सलाह दी है।-राजेंद्र त्यगी, इंस्पेक्टर खरखौदा।
विज्ञापन



खास बातें:
- 22 वर्ष पूर्व बिहार के किशनगंज से लापता हुआ था मूकबाधिर महफूज आलम
- खरखौदा निवासी अब्दुल हमीद ने महफूज आलम को बताया छोटा भाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed