{"_id":"5bb3db0b867a554f177033c8","slug":"15385136548-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-करनाल हाईवे पर हादसे में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ-करनाल हाईवे पर हादसे में एक की मौत
Updated Wed, 03 Oct 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली में कैंटर ने मारी टक्कर, एक की मौत
सरूरपुर। मेरठ करनाल हाईवे पर डाहर गांव के सामर्ने इंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया। जबकि ट्रॉली में बैठे मजदूर गिरकर घायल हो गए। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया।
मगंलवार शाम को मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी चौराहे के निकट ईंटों से लदे एक ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से आए कैंटर ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नीचे खाई में पलट गया। जिसमें मजदूर घायल हो गए। आसपास काम कर रहे लोगों ने दौड़ कर ईंटों में दबे लोगों को बाहर निकाला। इस बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरूरपुर सीएचसी पर उपचार के लिए भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने आरिफ पुत्र मकसूद निवासी दभेडी थाना बुढ़ाना को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल फुरकान पुत्र असलम निवासी दभेडी को गंभीर हालत में रेफर कर दिया। वहीं, ट्रैक्टर चालक मूसा पुत्र फारूक ने अज्ञात कैंटर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।