{"_id":"5ba40490867a557f17445b49","slug":"15374757096-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी सदस्य को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी सदस्य को दिलाई शपथ
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षितगढ़/हस्तिनापुर। खंड विकास कार्यालय पर बीडीसी उप चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य अब्दुल कादिर को ब्लॉक प्रमुुुुख केपी खुंटी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
बता दें कि वार्ड बारह से ग्राम सठला निवासी बीडीसी सदस्य अब्दुल गफार की कुछ माह पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। रिक्त पद होने पर 23 अगस्त को उप चुनाव में अब्दुल कादिर ने नामांकन किया था। दूसरा नामांकन नहीं होने पर उन्हें निर्विरोध बीडीसी सदस्य चुना गया था। खंड विकास कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख केपी खुंटी ने बीडीसी सदस्य अब्दुल कादिर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर एडीओ पंचायत सुभाष सिंह राणा, जेई अमित कुमार, अनिल गुप्ता, बाबूराम, शकूर अहमद, सतीश कुमार, राकेश कुमार, देवेंद्र, कालूराम बली, यूसुफ सठला आदि मौजूद रहे।
उधर, हस्तिनापुर खंड विकास कार्यालय पर बृहस्पतिवार को खोड़दयालपुर के नवनिर्वाचित प्रधान संजीव कुमार उर्फ प्रवीण को प्रधान पद की शपथ दिलाई। खंड विकास अधिकारी रामकिशन ने उन्हें शपथ दिलाई एवं प्रधान को ग्राम के विकास के संबंध में तमाम जानकारी दी। उन्होंने गांव के विकास की योजनाओं के बारे में बताया। यहां साबुद्दीन, पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह, राकेश कुमार, मनोज शर्मा, अंकित कुमार आदि शामिल रहे।