{"_id":"5ba2b999867a557f721c239d","slug":"15373909823-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्घालय की प्रधानाध्यापक को विधायक ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्घालय की प्रधानाध्यापक को विधायक ने किया सम्मानित
Updated Thu, 20 Sep 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित फफूंडा स्थित प्राथमिक पाठशाला की प्रधानाध्यापिका को बुधवार को दक्षिण विधायक ने सम्मानित किया।
प्राथमिक विद्यालय नंबर एक की प्रधानाध्यापिका कौसरजहां को अध्यापन के क्षेत्र में प्रशंसनीय लोकसेवा के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इस बाबत बुधवार को विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि कौसरजहां ने गांव फफूंडा का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने विद्यालय की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। प्रदेश सरकार बच्चों को शिक्षित करने के प्रति गंभीर है। इन्हीं बच्चों में देश का भविष्य छिपा हुआ है। हमारी शिक्षा व्यवस्था अच्छी रहेगी तो देश में विकास भी संभव है। परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। कड़ी मेहनत करने वाले के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। ग्रामीणों की मांग पर गांव में इंटर कॉलेज बनवाने का प्रस्ताव शासन में भेजा गया है। वहीं, पुरस्कृत प्रधानाध्यापिका कौसरजहां ने मुख्यमंत्री समेत सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि पुरस्कार हमें सम्मान के साथ जिम्मेदारी बढ़ाते हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान ललित प्रधान, आयूष चपराना, पप्पू गुर्जर, प्रदीप चपराना, देशराज सिंह, राजीव अधाना, सिकंदर, फरहाना, ऊषा, इंद्रा कौशिक, रेनू सक्सेना, सीमा कुमारी, आकाश, लक्ष्मी समेत कई लोग मौजूद रहे।
मुख्य बातें
मेरठ दक्षिण विधायक बोले, गांव में इंटर कॉलेज बनवाने का प्रस्ताव शासन को भेजा