फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जल्द ठीक हो विद्युत आपूर्ति

जल्द ठीक हो विद्युत आपूर्ति

Fri, 14 Sep 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
जल्द ठीक हो विद्युत आपूर्ति
जल्द ठीक हो विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन

सरधना। गंगनहर 33/11 केवी बिजलीघर से जुड़े आधा दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति बुुधवार की शाम से बंद पड़ी हैं। बुधवार शाम को आई आंधी के कारण बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। कई जगहों पर विद्युत तार टूटकर गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। सरधना गंगनहर बिजलीघर से दुर्वेशपुर, खिर्वा जलालपुर, अहमदाबाद, मंढियाई, नया गांव, टेहरकी आदि गांवों में विद्युत आपूर्ति की सप्लाई होती हैं। बुधवार को देर शाम बारिश के साथ आई तेज हवा में कई स्थानों पर विद्युत पोल व तार टूट गए। इसके साथ ही कई जगहों पर तारों के टूट जाने के कारण करीब आधा दर्जन गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजलीघर से जुड़े इन गांवों में ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अपने पशुओं के लिए चारा तक नहीं काट पा रहे हैं। विद्युतकर्मी बृहस्पतिवार को लाइन दुरुस्त करने में लगे रहे। ग्रामीणों ने शीघ्र विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ कुमार अनिकेत का कहना है कि लाइन ठीक कराई जा रही है। जल्द व्यवस्था ठीक हो जाएगी। े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed