{"_id":"5b9ac908867a557f565e496f","slug":"153687064716-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधुत तार की चपेट मे आकर युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधुत तार की चपेट मे आकर युवक घायल
Updated Fri, 14 Sep 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
किठौर/बौंद्रा। थाना क्षेत्र के ग्राम अतलपुर में बुधवार देर शाम मजदूरी करके लौट रहे युवक पर विद्युत तार टूटकर गिर गया। जिससे एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। इस पर ग्रामीणों ने जानकारी देकर आपूर्ति बंद कराई तथा घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत चिंताजनक बताई है।
ग्रामीणों के अनुसार ग्राम अतलपुर निवासी नितिन पुत्र सुंदरपाल मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। नितिन बुधवार देर शाम मजदूरी करके घर लौट रहा था। गांव के ही महिपाल की ट्यूबवेल के निकट विद्युत लाइन का करंट प्रवाहित तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आकर नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर ग्रामीणों ने आपूर्ति बंद कराकर घायल को इलाज के लिए भेजा। वहां उसकी हालात चिंताजनक बताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत लाइन काफी जर्जर अवस्था है। इसकी कई बार शिकायत की गई परंतु तार नहीं बदले गए। घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष है।