फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पर्यूषण महापर्व के छठे दिन चंद्रप्रभ स्वामी जिनालय में कार्यक्रम

पर्यूषण महापर्व के छठे दिन चंद्रप्रभ स्वामी जिनालय में कार्यक्रम

Wed, 12 Sep 2018 02:05 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
पर्यूषण महापर्व के छठे दिन चंद्रप्रभ स्वामी जिनालय में कार्यक्रम
कोमल भाव से प्रभु की भक्ति करे मनुष्य
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला आदर्शनगर स्थित श्री चंद्रप्रभ स्वामी जिनालय में पर्यूषण महापर्व के मौके पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। पर्यूषण महापर्व के छठे दिन स्नात्र पूजा के बाद परमात्मा की प्रक्षाल हुई। उसके पश्चात प्रेमचंद जैन, नरेश चंद जैन, सुरेश चंद जैन, दिनेश जैन परिवार की और से अष्टप्रकारी पूजन हुआ। प्रभु की आरती मंगल दीपक शांति कलश का लाभ लिया, संघ के मंत्री रमेश चंद जैन ने आज पुष्प पूजा का महत्व बताया और कहा कि जिस प्रकार पुष्प कोमल मुलायम होते है हमें भी अपने को कोमल भाव से प्रभु भक्ति करनी चाहिए व अपना समर्पण प्रभु के प्रति रखना चाहिए। पुष्प पूजन करने से जीवन में समृद्धि आती है व जीवन सरल होता है । संघ के कोषाध्यक्ष प्रेमचंद जैन ने बताया कि पर्यूषण पर्व के विशेष दिनों में प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से प्रभु की भक्ति भावना के अंतर्गत चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रभु भक्ति का कार्यक्रम रहा जिसमें सभी साधर्मी बंधुओं ने भजन गाकर, नृत्यकर प्रभु भक्ति की। कार्यक्रम में दीपक जैन, सलेक चंद जैन, सचिन जैन, राहुल जैन, लक्ष्य जैन, विशाल जैन, क्षितिज जैन, दिनेश जैन, लक्ष्य जैन, रोहित जैन श्री जिन चंद्र तीर्थ चंद्रप्रभु महिला मंडल, नेमि उदय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। उधर दूसरी तरफ मोहल्ला चौक बाजार स्थित श्री सुमतिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर में भी पर्यूषण महापर्व के छठे दिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान कुंथूनाथ का प्रक्षाल न्वहन कराया गया। भगवान के न्वहन का लाभ डोली जैन व दीपक जैन परिवार को मिला। भगवान का प्रक्षाल करने का लाभ सतेंद्र कुमार जैन परिवार को मिला। राजीव जैन, उज्जवल जैन, संजय जैन, सुनील जैन, राकेश जैन व महिलाओं में शिक्षा, शशि, आशा, माही सीमा जैन आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed