फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   12 पेटी शराब के साथ तस्कर दबोचा

12 पेटी शराब के साथ तस्कर दबोचा

Wed, 12 Sep 2018 02:05 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
12 पेटी शराब के साथ तस्कर दबोचा

विज्ञापन
12 पेटी अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
किठौर। पुलिस ने सोमवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर कस्बा शाहजहांपुर स्थित गंगनहर से सेंट्रो कार से अवैध शराब बेचने जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि सोमवार देर शाम सूचना मिली की मेरठ गढ़ रोड पर कस्बा शाहजहांपुर स्थित नहर पर एक युवक कुछ पेटी अवैध शराब की गाड़ी में लेकर कहीं जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को कार समेत दबोच लिया। पुलिस ने कार से 12 पेटी अरुणाचल प्रदेश की बरामद की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बहरोड़ा निवासी सुमित कुमार पुत्र बृजपाल बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्र का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध शराब का धंधा पनपने नहीं दिया जाएगा। कोई अवैध शराब बेचता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed