फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रालोद के मंडल अध्यक्ष ने केंद्र सरकार को फेल बताया।

रालोद के मंडल अध्यक्ष ने केंद्र सरकार को फेल बताया।

Sat, 08 Sep 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
रालोद के मंडल अध्यक्ष ने केंद्र सरकार को फेल बताया।
परीक्षितगढ़। रालोद के मंडल अध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार विफल हो चुकी है। वह अपने घोषणा पत्र पर खरी नहीं उतर रही है। जिससे महंगाई, भ्रष्टाचार, बिजली के बढ़े बिल, बदहाल कानून व्यवस्था और बेरोजगारी आदि से जनता परेशान है।
विज्ञापन

रालोद के मंडल अध्यक्ष यशवीर सिंह ने उक्त विचार युवा रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र भाटी के आवास पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार से किसान, मजदूर, व्यापारी, दलित का विश्वास उठ चुका है। आए दिन भाजपा सरकार में लूट, डकैती, दुष्कर्म, चोरी आदि घटनाएं हो रही हैं। बदमाशों को भाजपा नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान नहीं होने पर किसान भुखमरी के कगार पर हैं और बिजली के बढे़ बिल आ रहे हैं। वहीं, डीजल, पेट्रोल के दाम रोजाना बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से सरकार को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। हालांकि जनता को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कालाधन वापस नहीं आया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। इस मौके पर रालोद युवा पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र भाटी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं रालोद नेता संजय जाटव, जितेंद्र शर्मा, राजकुमार त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सपाइयों ने मोदी सरकार का पुतला फूंका
परीक्षितगढ़। मोदी शासन में डीजल एवं पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मवाना बस स्टैंड पर मोदी सरकार का पुतला दहन किया। सपा एससीएसटी प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर वाल्मीकि के नेतृत्व में शुक्रवार को सपाई एकत्र होकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी पेट्रोल एवं डीजल के बढ़े दामों के विरोध में पुतला दहन किया। इस मौके पर सपा नेता किशोर वाल्मीकि ने कहा कि मोदी शासन में पेट्रोल एवं डीजल के दामों में रिकार्ड वृद्धि हुई है। पूर्व नगर अध्यक्ष संदीप जाटव ने कहा कि भारत में पेट्रोल एवं डीजल के दाम पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, बंगलादेश में बहुत कम हैं। इस मौके पर अनुज कुमार, राजा टांक, लोकेश, मुंशी, देवेन्द्र दयाल, नौशाद सैफी, शिवा वाल्मीकि, विशाल टांक, नौशाद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारंटी जेल भेजा
फलावदा। थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कस्बा निवासी हरेंद्र पुत्र सुभाष के कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर वारंट जारी हुए थे। हरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


पेड़ सड़क पर डालकर काटने से जाम
फलावदा। मवाना मार्ग पर ग्राम पिलौना के समीप काटे जा रहे यूकेलिप्टिस के पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात अवरुद्ध हो गया।
ग्राम पिलौना के समीप सड़क किनारे खड़े यूकेलिप्टिस के पेड़ ठेकेदार द्वारा काटे जा रहे हैं। ठेकेदार की लापरवाही के चलते पेड़ों को सड़क पर डालकर काटा जा रहा है। जिसके चलते रास्ता अवरुद्ध होने से जाम लग रहा है। इसमें स्कूल बसें एवं एंबुलेंस आदि फंसी रही। कई दिन से राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों का कहना है पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को इस तरफ भी ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed