{"_id":"5b6def704f1c1bb15c8b7936","slug":"15339313688-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन से छह वर्ष के बच्चों को मिलेगा पुष्टाहार के साथ मध्यान्ह भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन से छह वर्ष के बच्चों को मिलेगा पुष्टाहार के साथ मध्यान्ह भोजन
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्कूल जाने के लिए तैयार तीन से छह वर्ष के बच्चों को भी अब मध्याह्न भोजन मिलेगा। यह प्राइमरी एवं जूनियर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ ही तैयार किया जाएगा। शासनादेश के बाद इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
प्ले स्कूलों की तरह सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को स्कूल में रुकने की आदत बनाने के साथ खेल-खेल में बच्चों को शिक्षा दी जाती है। केंद्रों पर गांव और नगर के तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा देने के साथ बाल पुष्टाहार दिया जाता था। अब इन बच्चों को पुष्टाहार के साथ-साथ मध्याह्न भोजन भी मिलेगा। यह भोजन ग्रामीण क्षेत्र में प्राइमरी एवं जूनियर स्कूल में बनने वाले मिड-डे मील एवं नगर क्षेत्र में एनजीओ द्वारा बनाया जाएगा। मवाना ब्लॉक की बात करें तो यहां आंगनबाड़ी 163 केंद्र हैं। इनमें मवाना नगर में पांच एवं फलावदा में एक केंद्र है। यहां लगभग आठ हजार बच्चे पंजीकृत हैं। जिनमें से लगभग 3150 बच्चों की उपस्थित दर्ज होती है। शासनादेश के अनुसार प्रत्येक बच्चे के लिए 4.50 रुपये का अनुदान सरकार से प्राप्त होगा। इसके लिए आंगनबाड़ी एवं ग्राम प्रधान का संयुक्त रूप से बैंक में खाता खुलवाया जाएगा। हालांकि आदेश के बाद प्रधानों ने इस योजना से पहले तो हाथ खींचे, लेकिन बाद में प्रधान रजामंद हो गए। फिलहाल योजना अंतर्गत ग्राम प्रधान एवं आंगनबाड़ी के बैंकों में खाते खुलवाने की प्रक्रिया की जारी है। मवाना ब्लॉक में अभी तक 163 में से लगभग 50 खाते खुलवाए जा सके हैं।
शासनादेश के बाद योजना को परवान चढ़ाने के लिए खाते खुलवाए जा रहे हैं। पुष्टाहार के साथ बच्चों को मध्याह्न भोजन भी मिलेगा।-शशिकला, बाल विकास परियोजना अधिकारी मवाना
विज्ञापन
मुख्य बातें
प्रधान एवं आंगनबाड़ी के संयुक्त खाते खुलवाने शुरू