{"_id":"5b6def6e4f1c1b40368b51a2","slug":"153393136615-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी किया जलाभिषेक।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी किया जलाभिषेक।
Updated Sat, 11 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहसूमा। सिद्धपीठ फिरोजपुर मंदिर पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी शिव भक्तों का जलाभिषेक करने के लिए तांता लगा रहा। यहां बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने पूजा-अर्चना की।
सावन मास की शिवरात्रि पर हरिद्वार एवं गोमुख से हजारों की संख्या में शिवभक्त सिद्धपीठ फिरोजपुर मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किया। इस उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कांवड़ मेला लगता है। इस बार मेले में बच्चों एवं युवाओं के लिए मौत का कुआं आर्कषण का केंद्र बना हुआ है। महिलाओं और बच्चों ने मेले में दूसरे दिन भी झूले में झूलकर खूब लुत्फ उठाया। मंदिर समिति की एकजुटता नहीं होने से अव्यवस्थाएं हावी रहीं। इस मौके पर हजारों की संख्या में दूसरे दिन भी शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
झूले से गिरकर युवक घायल, गंभीर
सिद्धपीठ फिरोजपुर मेले में संचालित झूले से एक युवक गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी हस्तिनापुर में भर्ती कराया। वहां से हालत गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
सिद्धपीठ फिरोजपुर मंदिर परिसर के बाहरी मैदान में तीन दिवसीय कांवड़ मेला आयोजित किया जा रहा है। बताया कि बृहस्पतिवार रात नियम कायदे ताक पर रखकर संचालित झूले से रामराज निवासी प्रवीण पुत्र श्याम सिंह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को हस्तिनापुर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां पर हालत गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। गंभीर रूप से घायल युवक के परिजनों ने रात में झूला संचालक के खिलाफ हंगामा किया। यहां उपस्थित लोगों ने किसी तरह मामले को शांत किया।
टेलीकॉम की दुकान में चोरी
बहसूमा। बेखौफ चोर बृहस्पतिवार रात रामराज स्थित मोबाइल टेलीकॉम की दुकान में पीछे से कुंबल करके एलसीडी, मोबाइल समेत हजारों की नगदी चोरी कर ले गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।
बहसूमा निवासी सचिन कुमार ने बताया कि वह रामराज में हस्तिनापुर रोड स्थित गुरु गोविंद सिंह मोबाइल टेलीकॉम पर मैकेनिक है। उसके मालिक पंजाब गए हुए हैं। उसने बताया कि बृहस्पतिवार रात बेखौफ चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से में कुंबल करके दुकान से एक एलसीडी, सीपीयू, दो पैन ड्राइव, 500 जीबी की हार्ड डिस्क एवं दुकान का गल्ला तोड़कर 20 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। वहीं, इस संबंध में रामराज चौकी इंचार्ज नगेंद्र अत्री का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।