फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विद्घुत निगम के अधिकारियों का घेराव कर बंधक बनाया, आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने छोडा

विद्घुत निगम के अधिकारियों का घेराव कर बंधक बनाया, आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने छोडा

Sat, 21 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
विद्घुत निगम के अधिकारियों का घेराव कर बंधक बनाया, आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने छोडा
खरखौदा। गांव नरहाड़ा में पिछले पंद्रह दिन से तीन ट्रांसफार्मर फुंके हुए हैं। इससे गांव का काफी हिस्सा अंधेरे में डूबा हुआ है। विद्युत निगम के अधिकारी शनिवार को गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका घेराव कर बंधक बना लिया। इस पर अधिकारियों के जल्द समस्या का समाधान कराने आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन

गांव नरहाड़ा निवासी ग्राम प्रधान कौशल भड़ाना के अनुसार गांव में पिछले पंद्रह दिन से तीन ट्रांसफार्मर फुंके पडे़ हैं। जिससे का काफी हिस्सा अंधेरे में है। शनिवार को विद्युत निगम द्वारा गांव में एक कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें अधिशासी अभियंता राजेश शर्मा एवं एसडीओ इमरान खान पहुंचे। यहां ग्रामीणों अधिकारियों का विरोध किया तथा उन्हें बंधक बना लिया। यहां सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। इस पर विद्युत निगम के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें मुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed