{"_id":"5b53617f4f1c1b0c718b54d1","slug":"153219109913-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड से निकाले गये सडे आलू की बदबू से ग्रामीणो का सांस लेन भी दूभर। फैल सकती है संक्रामण बीमारी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड से निकाले गये सडे आलू की बदबू से ग्रामीणो का सांस लेन भी दूभर। फैल सकती है संक्रामण बीमारी।
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माछरा। क्षेत्र के गांव भटीपुरा स्थित कोल्ड स्टोर मालिक द्वारा गला आलू गांव के मुख्य मार्ग पर डाल दिया गया। जिससे सडे़ आलू की बदबू फैलने से ग्रामीणों का मार्ग से गुजरना दुश्वार हो गया है। इससे गांव में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा भी उत्पन्न हो गया है।
ब्लॉक माछरा क्षेत्र के गांव भटीपुरा के मुख्य मार्ग पर स्वाति कोल्ड स्टोर स्थित है। गांव भटीपुरा के प्रधान पति कंवरपाल सिंह, दिनेश फौजी, दीपक काजला का कहना है कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री स्वच्छता मिशन के तहत सफाई रखने पर जोर दे रहे हैं। जिससे बीमारियां न फैल सकें। ग्रामीणों का आरोप है कि कोल्ड स्टोर संचालक ने गला सड़ा आलू सड़क किनारे डाल दिया है। जिससे आलू की बदबू फैल रही है। बारिश हो जाने हालात और भी बदतर हो गए हैं। जिससे राहगीर और ग्रामीण परेशान हैं। जिन लोगों के मकान कोल्ड स्टोर के आसपास है। उनका कहना है कि सडे़ आलू की बदबू के चलते सांस लेना भी दूभर हो रहा है। वे स्टोर संचालक से सडे़ आलू को उठवाकर जमीन में दबवाने का आग्रह कर चुके हैं, लेकिन कोल्ड स्टोर संचालक ध्यान नहीं दे रहा है। गांव में संक्रामक बीमारियां भी फैल सकती हैं। भाजपा माछरा मंडल के महामंत्री दीपक काजला का कहना है कि प्रदूषण विभाग भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। पुलिस से भी शिकायत की लेकिन कोई फायद नहीं हुआ। वहीं, जिला उद्यान अधिकारी रामवीर सिंह ने बताया कि स्वाति कोल्ड स्टोर के संचालक ने सड़ा आलू सड़क किनारे डाला है। उसे शीघ्र उठवाया जायेगा। जिससे बदबू से ग्रामीण बच सकें। कोल्ड स्टोर संचालक ने बताया कि सडे़ आलू उठवा लिए जाएगा।