{"_id":"5b535cbd4f1c1b07788b5399","slug":"15321898813-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरोज को देखने पहुंचे लड़के वाले, परिवार में खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरोज को देखने पहुंचे लड़के वाले, परिवार में खुशी का माहौल
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना(मेरठ)। क्षेत्र के ढिकौली गांव में चल रही फिल्म सरोज का रिश्ता की शूटिंग के दौरान शनिवार को अभिनेत्री सरोज का रिश्ता पक्का करने के दृश्य शूट किए गए। इस दौरान इंद्र देव ने शूटिंग में विघ्न जरूर डाला, परंतु देर शाम दोबारा शूटिंग शुरू कर दी गई।
बतातें चले कि अभिनेता शाहिद कपूर की बहन सना कपूर के अभिनय वाली फिल्म सरोज का रिश्ता की शूटिंग ढिकौली गांव में चल रही है। शूटिंग देखने के लिए युवा एवं ग्रामीण दौलत हाउस पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को होली के दृश्य शूट करने के बाद शनिवार को सरोज के रिश्ते के दृश्यों की शूटिंग हुई। डायरेक्टर के लाइट, कैमरा, एक्शन कहते ही सरोज के घर पर लड़के वालों की एंट्री होती है। पूरा परिवार लड़के को देखने के लिए जमा हो जाता है। घर में खुशी का माहौल है परंतु सरोज इस रिश्ते से खुश नहीं दिखाई दी। लड़के वाले सरोज को देखने के लिए घर पहुंचते हैं। सना का पूरा परिवार लड़के वालों की खातिरदारी करने में लग जाता है परंतु सरोज लड़के के सामने चुपचाप बैठी रहती है। दरअसल वह इस रिश्ते से खुश नहीं है। इसी बीच हल्की बूंदाबांदी शुरू होती है और कट की आवाज सुनते ही सना कपूर कमरे में चली जाती है। देर शाम तक बारिश के चलते शूटिंग बाधित रही, लेकिन रात में दोबारा शूटिंग शुरू की गई। शनिवार को लड़के वालों के नाश्ते का दृश्य शूट किया गया। रविवार को इस रिश्ते को सरोज हां करती है या ना का दृश्य शूट किया जायेगा।
खिचड़ी सीरियल की हंसा बनी चाची
धारावाहिक खिचड़ी में हंसा की भूमिका निभा रही अभिनेत्री फिल्म सरोज का रिश्ता में सना कपूर की चाची का रोल निभा रही है। शनिवार को हुई शूटिंग के दौरान वह सना कपूर के साथ दिखाई दी और उन्हें लड़के वालों को लड्डू खिलाते हुए कैमरे में कैद किया गया।
विज्ञापन
मुख्य बातें
ग्राम ढिकौली स्थित दौलत हाउस में रिश्ते के दृश्य शूट किए गए
बारिश ने शूटिंग के दौरान डाला विघ्न