{"_id":"5b4bb4a34f1c1b6f548b4b1c","slug":"15316880979-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहरीर देने पर थाना प्रभारी से मिले कालोनी के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहरीर देने पर थाना प्रभारी से मिले कालोनी के लोग
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने दिया जांच का आश्वासन
मवाना। पंचवटी कालोनी में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए लगाए जा रहे खंभों को लेकर हुई मारपीट के मामले में रविवार को कालोनी के लोग थाना प्रभारी से मिले। थाना प्रभारी ने कालोनी के लोगों को जांच का आश्वासन दिया है।
पंचवटी कालोनी में एक सर्किट होने के कारण आए दिन फाल्ट की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा था। जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीओ योगेंद्र बजाज व अवर अभियंता शिवम गुप्ता ने दो सर्किट बनाने का लोगों को आश्वासन दिया था। इस पर कालोनी में खंभे लगाने शुरू कर दिए गए थे। शनिवार को खंभे लगाने को लेकर एक मकान मालिक की बहस हो गई थी। जिस पर उसने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी थी। जिस कारण कार्य रुक गया। रविवार को पंचवटी कालोनी के लोग इकट्ठा होकर थाना प्रभारी एमपी सिंह से मिले। उन्होंने थाना प्रभारी को पूरे मामले से अवगत कराया और कार्य शुरू कराने की बात कहीं। थाना प्रभारी एमपी सिंह ने जांच करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन