{"_id":"5b4bb4994f1c1b3c748b50f2","slug":"15316880869-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ कार्यालय पर अखिल भारतीय विकास परिषद की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ कार्यालय पर अखिल भारतीय विकास परिषद की बैठक
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
विक्रांत बने तहसील संयोजक
सरधना। अशोक स्तंभ पुलिस चौकी के निकट मोहल्ला आजादनगर स्थित संघ कार्यालय पर रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभाग संयोजक अभिषेक चौहान ने तहसील इकाई का गठन कर उनके नामों की घोषणा की। जिसमें विक्रांत सिंह को तहसील संयोजक व अतुल कुमार को तहसील सह संयोजक मनोनीत किया। संजय गांधी पीजी कॉलेज की इकाई का भी गठन किया गया। जिसमें विकास कुमार को कॉलेज इकाई अध्यक्ष विनेश कुमार को कॉलेज इकाई मंत्री, रवि कुमार सह मंत्री मनोनीत किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. त्रिलोकचंद शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों के अंदर राष्ट्रभक्ति विचार को जागृत करने की भावना से काम करती है, वह छात्र हित के साथ राष्ट्र एवं समाज हित के लिए कार्य करती हैं। बैठक में मनीष सिसौदिया, राहुल सिंह, जतिन चौहान, सौरभ चौधरी, रोहित सिंह, दीपक पुंडीर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता त्रिलोकचंद शर्मा ने की व संचालन मनीष सिसौदिया ने किया।