{"_id":"5b4bb4904f1c1b49748b4fe7","slug":"15316880773-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ प्रबंधन को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ प्रबंधन को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया
सरूरपुर। शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं की एक बैठक गांव रासना में आयोजित की गई। जिसमें एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं को गांव स्तर पर समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने की रणनीति पर विचार किया गया।
गांव रासना में रविवार को शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी बॉबी त्यागी के आवास पर बैठक में ग्रामीणों को समाजवादी पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी बॉबी त्यागी ने कहा कि एसोसिएशन के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती से ही चुनाव में जीत का आधार तय होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रेदश और केंद्र सरकार ने किसान मजदूरों को बर्बाद कर दिया है। भाजपा ने हमेशा उद्योगपतियों के हितों के लिए कार्य किया है। इसलिए जनता अब आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी। बैठक की अध्यक्षता बिजेंद्र प्रधान व संचालन पप्पू गुर्जर ने किया। डॉ. नासिर अली, अनिल त्यागी, डॉ. सत्यव्रत चौरसिया, जगदीश शर्मा, भूपेंद्र सिंह, भरत सिंह, कार्तिक शर्मा, राजीव कुमार, लाल सिंह, शाहनूर, जमील अहमद, असगर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन