{"_id":"5b4bb48e4f1c1b40748b4ead","slug":"15316880752-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदरपुर के प्राईमरी स्कूल मार्ग पर गंदगी पसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदरपुर के प्राईमरी स्कूल मार्ग पर गंदगी पसरी
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा सदरपुर गांव
बहसूमा। गांव सदरपुर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। गांव के मुख्य रास्तों पर गंदगी व जलभराव होने से ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो चुका है। ग्रामीणों की माने तो वह ग्राम प्रधान से लेकर तहसील दिवस तक समस्या के समाधान की गुहार लगा चुके है। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
ग्राम स्वच्छता मिशन के प्रचार-प्रसार के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। बावजूद इसके गांव सदरपुर में अधिकारी स्वच्छता मिशन को पलीता लगाने में जुटी है। ग्रामीण गजेंद्र जाटव, पूर्व प्रधान रविंद्र कुमार का कहना है कि प्रधान गांव में साफ-सफाई नहीं कराता है। तालाब की सफाई के नाम पर जल निकासी बंद कर रखी है। जल निकासी के लिए सड़क किनारे कच्चा नाला बिना योजना के खुदवा दिया। जल निकासी के लिए सड़क के दूसरी तरफ स्थित कुल्ली वाला तालाब की पुलिया टूटी पड़ी है। गांव का गंदा पानी आसपास के खेतों में जाता है। लेकिन जब किसान पानी को बंद कर देते हैं तो पानी मुख्य मार्ग पर इकट्ठा हो जाता है। जिसके चलते ग्रामीणों का रास्ते से निकलना भी दूभर हो जाता है। गांव के मुख्य चौराहों के लोहे के चैनर टूटे पडे़ है। छात्रों के साथ आमजन को भी परेशानी हो रही है। मच्छर पैदा होने से संक्रामक बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
लोगों के समस्या के समाधान की ने समाधन दिवस व तहसील दिवस में शिकायत कर चुके है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान गांव से बाहर मेरठ में रहता है, जिसके चलते गांव का विकास प्रभावित हो रहा है। आरोप है कि ग्रामीणों की समस्याओं को नहीं सुना जा रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान नैपाल सिंह का कहना है कि आरोप निराधार है। बजट के हिसाब से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
तमंचे व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
फलावदा। थाना पुलिस ने गोकशी की सूचना पर छोटा हाथी चालक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक तमंचा दो कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति छोटे हाथी में बैल को ले जाने वाला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताए हुए स्थान पर दबिश देकर छोटा हाथी सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। छोटे हाथी के पास बंधे हुए किसान के एक बैल को भी पुलिस संदिग्ध मानकर अपने साथ ले आई। पकड़े गए व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ में उसने अपना नाम नमित पुत्र ओमप्रकाश निवासी पड़ाव पट्टी फलावदा बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के पास से 315 बोर का तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं छोटे हाथी के पास बंधे बैल को फलावदा निवासी किसान सगीरा का बताया गया है उसके पास ऐसा ही दूसरा एक और बैल है जिसे वेह खेती के लिए इस्तेमाल करता है। जांच पड़ताल के बाद वह बैल किसान के सुपुर्द कर दिया गया है।
पूर्व चेयरमैन की मैंगो पार्टी में शामिल हुए विभिन्न पार्टियों के नेता
फलावदा। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन आयशा खातून के पुत्र सैयद ईसा ने कस्बे के समीप दक्ष फार्म हाउस में मैंगो पार्टी का आयोजन किया। पार्टी में विभिन्न पार्टियों के कद्दावर नेता शामिल हुए।
सैयद ईसा द्वारा कराई गई मैंगो पार्टी को आगामी नगर पंचायत चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सैयद ईसा के दादा सईद अहमद कस्बे की राजनीति में एक मुकाम व अच्छी पकड़ रखते थे और कई योजनाओं में चेयरमैन की सीट पर भी काबिज रहे हैं। अच्छी सोच व भाईचारा से अपना राजनीतिक कद को बढ़ाने मे कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। मैंगो पार्टी में भारतीय जनता पार्टी से संगीत सोम सपा से अतुल प्रधान बसपा से पूर्व विधायक चंद्रवीर, चेयरमैन अब्दुस समद, इमरान व नोमान मसूद, चंदन चौहान, चेयरमैन मवाना अयूब कालिया, ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह, नैयर आलम, तलहा अजीज, आमिर रिजवी, याहया, युसूफ सालिक हर्षवर्धन आदि लोग मैंगो पार्टि में शामिल हुए।
सम्मान समारोह 22 जुलाई को
मवाना। बीटीएम सोसायटी द्वारा 22 जुलाई को उत्सव मंडप में मेधावी छात्र छात्राओं के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी संस्था अध्यक्ष मोहम्मद आमिर ने दी।
यूजी कक्षाओं में 65 फीसदी छात्रों के फेल होने पर जताया रोष
मवाना। रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय द्वारा बीए, बीकॉम व बीएससी में 65 फीसदी छात्रों को फेल किए जाने पर रोष व्यक्त किया गया। प्रवेश में धंाधली कर छात्रों को परेशान करने का आरोप लगाया गया। बैठक में विवेक चौधरी, अभिषेक चौधरी, मोहम्मद आरिफ, उदित, कपिल, अंकित, वैभव, सुमित आदि उपस्थित थे।