{"_id":"5b3be29c4f1c1b97468b471a","slug":"153065129117-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैंटम पिकेट रात्रि में कस्बा में न रहकर सोती है मकान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैंटम पिकेट रात्रि में कस्बा में न रहकर सोती है मकान में
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में वारदात की सूचना देने पर बंद मिले वायरलेस और मोबाइल
खरखौदा।
रात में होने वाली वारदातों में कमी लाने के लिए तैनात किए गए फैंटम सिपाहियों से जनता को कोई लाभ नहीं मिला रहा है। आलम यह है कि क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात रहने वाले फैंटम सिपाही कुछ देर मौके पर रहने के बाद घर जाकर सो जाते हैं। मंगलवार को इस बात का खुलासा तब हुआ जब देररात क्षेत्र में एक अज्ञात शव की सूचना आई। इसके बाद क्षेत्र में तैनात फैंटम सिपाहियों को सूचना देने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके वायरलेस सेट और मोबाइल बंद बताते रहे। इतनी लापरवाही के बाद भी थाना इंस्पेक्टर ने मामले में दोनों की गैरहाजिरी दिखाकर मामले को निपटा दिया।
कस्बे में आए दिन व्यापारियों के प्रतिष्ठानों व घरों में चोरियां होती रहती हैं। बाजार के अलावा मेन रोड पर ही सहकारी बैंक सहित पांच बैंक व तीन एटीएम भी हैं। चोर एटीएम और स्ट्रांग रूम तक कई बार पहुंच चुके हैं। इसके चलते कस्बे में फैंटम की टीम को तैनात किया गया है। रात आठ से सुबह आठ बजे तक उनकी ड्यूटी होती है। इसके बाद भी वारदातों में कमी नहीं आ रही है। कई बार जब व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में चोरियां हुई तो मौके से फैंटम पुलिस नदारद मिली। व्यापारियों ने कई बार इसकी शिकायत भी अधिकारियों से की।
बंद मिला वायरलेस सेट
मंगलवार तड़के करीब चार बजे इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी को फोन पर सूचना मिली कि खड़खड़ी के जंगल में एक शव पेड से लटका हुआ है। इंस्पेक्टर ने तुरंत वायरलेस सेट से फैंटम पुलिस को संपर्क किया। लेकिन वह बंद मिला। इसके बाद फैंटम टीम से उनके मोबाइल पर संपर्क का प्रयास किया गया। लेकिन फैंटम पर तैनात दोनों सिपाही सुशील कुमार व मोहित के मोबाइल बंद मिले। इसके बाद इंस्पेक्टर खुद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मंगलवार सुबह दोनों सिपाही थाने पहुंचे तो इंस्पेक्टर ने केवल गैर हाजिरी लिखकर मामले को निपटा दिया।
विज्ञापन
यह बड़ी लापरवाही
यह बड़ी लापरवाही है। पांच बैंक, तीन एटीएम व पूरा बाजार फैंटम के सहारे ही है। यदि फैंटम टीम ही गायब रहेगी तो सुरक्षा कौर करेगा। दोनों सिपाहियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ किठौर
मामले में दर्ज की रिपोर्ट
दोनों सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट लिख दी गई है। बाद में विभागीय कार्रवाई भी की जायेेगी। -राजेंद्र त्यागी, इंस्पेक्टर, खरखौदा।