{"_id":"5b3be2934f1c1b54238b45a6","slug":"153065128218-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून की पहली बारिश ने ही खोली नगर के नालों की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून की पहली बारिश ने ही खोली नगर के नालों की पोल
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
बारिश ने खोल दी सड़क की पोल, जलभराव
नालों से निकली गंदगी सड़कों पर फैली
दुकानदारों को स्वयं ही साफ की गंदगी
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। मानसून की बारिश ने सोमवार देर रात नगर के नालों की पोल खोल दी। नगर के बीचों बीच बने नालों की सफाई न होने के कारण सड़के जलमग्न हो गई। और चारों और गंदगी फैल गई। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों को नजारा कुछ ओर ही दिखाई दिया। जिस कारण लोगों में रोष है।
नगर पालिका ने हाल ही में नगर के बड़े नालों का 18 लाख में टेंडर छोड़ा था। जिसके बाद तली झाड़ सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया। पालिका ने बड़े नालों का ठेका तो छोड़ दिया। लेकिन नगर के बीचों बीच बने छोटे नाले पूरी तरह गंदगी से अटे है। कई बार लोगों ने इनकी सफाई कराने की मांग की, लेकिन पालिका ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। सोमवार देर रात हुई तेज बारिश ने इन नालों की पोल खोल दी। नालों में अटी गंदगी नालों में पानी भरने के बाद सड़क पर उतर आई। जिस कारण सड़क पर चारों ओर गंदगी फैल गई। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों ने जब यह नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने स्वयं ही गंदगी को साफ किया। नालों में गंदगी अटी होने के कारण यह समस्या फिर से लोगों और दुकानदारों के सामने आनी है। जिस कारण लोगों में रोष है। चेयरमैन अय्यूब कालिया का कहना है कि नगर के बीचों बीच नालों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। जल्द ही इनमें सफाई कार्य कराया जायेगा।