फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीएमओ ने किया महिला अस्पताल का निरीक्षण

सीएमओ ने किया महिला अस्पताल का निरीक्षण

Wed, 04 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ ने किया महिला अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
एसीएमओ के बाद निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ
-बोले एक हफ्ते के भीतर होगी महिला चिकित्सक की तैनाती
मवाना। सीएचसी मवाना में महिला अस्पताल में महिला चिकित्सक न होने का समाचार अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को एसीएमओ के बाद सीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें महिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं दिखीं, जिन्हें उन्होंने जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने एक सप्ताह के भीतर महिला चिकित्सक की तैनाती कराने का आश्वासन दिया है।
बताते चले कि अमर उजाला ने 28 जून के अंक में सुविधा की कमी से जूझ रहे अस्पताल नामक शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था। जिसमें महिला चिकित्सक न होने से गर्भवती महिलाओं को होने वाली परेशानियों का उल्लेख किया गया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद सोमवार को एसीएमओ डॉ. जीके मिश्रा ने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया था और खामियां मिलने पर एक आशा को हटाने व 102 एंबुलेंस को रजिस्टर एंट्री में लापरवाही बरतने पर नोटिस देने की बात कहीं थी। मंगलवार को इस मामले में सीएमओ राजकुमार ने सीएचसी का निरीक्षण किया। सीएमओ के निरीक्षण के दौरान अस्पताल में हड़कंप की स्थिति बनी रही। उन्होंने बाल रोग वार्ड के बाद महिला अस्पताल में जाकर लेबर रुम, प्रसव विभाग, जनरल वार्ड आदि का निरीक्षण किया। इसके अलावा सीएमओ ने दूसरे व तीसरे तल की साफ सफाई कराकर जल्द बिजली सुविधा कराने व वहां पर भी मरीजों को भर्ती कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला चिकित्सक की एक सप्ताह के अंदर तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन

महिला चिकित्सकों की कमी के चलते अस्पताल को महिला चिकित्सक के बिना चलाना पड़ रहा है। पांच जुलाई को साक्षात्कार है, जिसमें चुनी जाने वाली संविदा महिला चिकित्सक को यहां भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed