फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आसमान पर बादल तो है, बरस नहीं रहे

आसमान पर बादल तो है, बरस नहीं रहे

Fri, 29 Jun 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
आसमान पर बादल तो है, बरस नहीं रहे
मोदीपुरम। बढ़ती उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश का इंतजार था, जो बृहस्पतिवार शाम पूरा हो गया। पूरे दिन तो आसमान पर बादल छाए रहे, लेकिन शाम को वे जमकर बरसे। इससे गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने एक जुलाई को अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

मानसून धीरे-धीरे बढ़ रहा है। दो से तीन दिन में उत्तर भारत के साथ वह वेस्ट यूपी तक पहुंच जाएगा। अब प्री मानसून चल रहा है। बृहस्पतिवार शाम करीब 4:45 बजे तेज हवा के साथ बारिश आई, लेकिन 10 मिनट बाद ही बंद हो गई। इससे उमस बढ़ गई और लोगों का बुरा हाल हो गया। लेकिन रात करीब आठ बजे खूब झमाझम बारिश हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं बृहस्पतिवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 94 और न्यूनतम 59 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश 7.8 मिमी रिकॉर्ड की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि बारिश का सिस्टम बनता जा रहा है, दो दिन में मानसून वेस्ट यूपी में भी पहुंच जाएगा। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि एक जुलाई को अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed