{"_id":"5b1998b94f1c1b64068b50ae","slug":"15284041585-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लू व उमस ने फिर बढ़ाया पारा, गर्मी का दिखा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लू व उमस ने फिर बढ़ाया पारा, गर्मी का दिखा असर
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बृहस्पतिवार को लू और उमस ने तापमान बढ़ा दिया। अभी दिन रात का तापमान ऐसे ही बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और मौसम बदलने की संभावना है।
दो दिन पहले हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन बृहस्पतिवार को लू और उमस ने फिर से तापमान बढ़ा दिया। बृहस्पतिवार को तापमान 37 डिग्री पहुंच गया। दोपहर के समय गर्मी इतनी थी कि बाजारों और हाइवे पर भी इसका असर दिख रहा था। लू के थपेड़ों का असर अभी कम होता नहीं दिख रहा है। दिन में दोपहर के समय लू 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 70 और न्यूनतम 53 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में लगभग 6 डिग्री और रात के तापमान में लगभग 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि मौसम में गर्मी और उमस बनी रहेगी। 10 जून तक मौसम के फिर से बदलने की संभावना है। आंधी और हल्की बारिश हो सकती है।