{"_id":"5b1457564f1c1b264d8b49f9","slug":"15280597399-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलदारान में लोगों की शिकायत पर सीसी सड़क व नाली निर्माण रूकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलदारान में लोगों की शिकायत पर सीसी सड़क व नाली निर्माण रूकवाया
Updated Mon, 04 Jun 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेयरपर्सन ने रूकवाया निर्माण कार्य
सरधना। मोहल्ला बेलदारान में पालिका ठेकेदार के द्वारा सीसी सड़क निर्माण के साथ सड़क के दोनों तरफ नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा हैं। ठेकेदार द्वारा जो सड़क के दोनों तरफ नाली निर्माण कराया जा रहा है, उसे मानक के अनुरूप नहीं होना बताते हुए लोगों ने रविवार को हंगामा कर दिया और चेयरपर्सन सबीला अंसारी से मामले की शिकायत की। शिकायत पर सबीला अंसारी ने ठेकेदार से बात की और निर्माण को रूकवा दिया।
सरधना नगर पालिका के द्वारा मोहल्ला बेलदारान में दीपक सिनेमाहाल के निकट एक गाली में सीसी सड़क व सड़क के दोनों तरफ नाली निर्माण का टेंडर छोड़ा गया हैं। ठेकेदार द्वारा सीसी सड़क निर्माण से पहले सड़क के दोनों तरफ नाली बनवाई जा रही हैं। रविवार को मोहल्ले के लोगों ने नाली निर्माण को सही तरीके से नहीं कराने का ठेकेदार पर आरोप लगाया तो उसने लोगों की बात को नजर अंदाज कर दिया। जिसके बाद लोगों ने मामले की शिकायत एसडीएम राकेश कुमार सिंह व चेयरपर्सन सबीला अंसारी से की। शिकायत के बाद चेयरपर्सन ने ठेकेदार से बात की और लोगों की शिकायत पर जांच होने तक निर्माण कार्य को रोक देने की बात कही। जिसके बाद निर्माण कार्य को रोक दिया गया। ठेकेदार को चेतावनी दी है कि जब तक मानक के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं किया जाता तब तक निर्माण कार्य शुुरू नहीं करने दिया जाएगा। शिकायत करने वालों में इमरान, जावेद, सलीम, सोनू, इद्रीश, सुएब आदि शामिल रहे।
लोगों ने शिकायत की थी सड़क के दोनों तरफ जो नाली बनाई जा रही है। ईंटों के नीचे मिट्टी डालकर ईंट रखी जा रही है। जो कि गलत है, फिलहाल निर्माण कार्य को रूकवा दिया गया हैं-सबीला अंसारी चेयरपर्सन पालिका सरधना