फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   22 जिलों के वकील करेंगे 24 को शामली में प्रदर्शन

22 जिलों के वकील करेंगे 24 को शामली में प्रदर्शन

Tue, 22 May 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
22 जिलों के वकील करेंगे 24 को शामली में प्रदर्शन
22 जिलों के वकील करेंगे 24 को शामली में प्रदर्शन
विज्ञापन

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर सोमवार को आयोजित मेरठ बार व जिला बार एसोसिएशन की संयुक्त आम सभा में 24 मई को शामली में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
मेरठ बार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गुप्ता व जिला बार के अध्यक्ष राजीव नागर की संयुक्त अध्यक्षता में पं. नानक चंद सभागार में आमसभा बुलायी गई। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी 24 मई को शामली में आगमन पर वेस्ट यूपी के 22 जिलों के वकीलों द्वारा उनके समक्ष हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर विरोध दर्ज कराने हेतु आंदोलन की रणनीति पर विचार किया गया।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि मेरठ व जिला बार के सभी वकील 24 मई की प्रात: 8 बजे कचहरी परिसर से शामली के लिए प्रस्थान करेंगे। यदि कोई अधिवक्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं होगा तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही या अर्थदंड लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए आज मंगलवार को मध्याह्न तीन बजे विभिन्न सामाजिक संगठनों की आवश्यक बैठक कचहरी के पं. नानक चंद सभागार में बुलाई गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमसभा का संचालन मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री देवकी नंदन शर्मा व प्रवीण कुमार सुधार ने किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष एमपी शर्मा, डॉ. ओपी शर्मा, सुभाष त्यागी, गजेंद्र सिंह धामा, गजेंद्र पाल सिंह, अनिल बख्शी, डीडी शर्मा, उदयवीर राणा, अशोक शर्मा, अजय शर्मा, केपी शर्मा, जितेंद्र बना, रविकांत भारद्वाज, सतीश शर्मा, प्रबोध शर्मा, चौ. स्वर्ण सिंह, ब्रह्म सिंह, नैपाल सिंह सोम, अब्दुल जब्बार, सतीश चौधरी, ब्रजवीर सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

खास बातें:
मेरठ व जिला बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित संयुक्त आम सभा में लिया गया निर्णय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed