फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जहर से भैंस की मौत।

जहर से भैंस की मौत।

Tue, 22 May 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
जहर से भैंस की मौत।

विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से पशुओं की मौत
परीक्षितगढ़। गांव गोविंदपुरी में जहर खुरानी गिरोह के लोग रविवार शाम पशु चारे में जहरीला पदार्थ डालकर फरार हो गए। जहरीला पदार्थ खाने से एक भैंस की मौत हो गई। सोमवार को पीड़ित दर्जनों ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और मामले की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

ग्राम गोविंदपुरी निवासी राजबीर पुत्र ओमप्रकाश की भैंस घर के बाहर खाली पडे़ प्लाट में बंधी हुई थी। रविवार शाम जहर खुरानी गिरोह के लोगों ने उसकी भैंस के चारे में जहरीला पदार्थ डाल दिया। जहरीला पदार्थ खाने से सोमवार को भैंस की मौत हो गई। पीड़ित किसान को चारे की खोर से जहरीला पदार्थ मिला है। सोमवार को पीड़ित दर्जनों ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा और आरोप लगाया कि दो माह में आधा दर्जन पशुओं की जहरीला पदार्थ खिलाने से मौत हो चुकी है। जहर खुरानी गिरोह सक्रिय है। ग्रामीणों ने कई बार थाना पुलिस से जहर खुरानी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस अभी तक गिरोह के लोगों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को जल्द ही गिरोह के सदस्यों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed